इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच सीजफायर डील !

“पश्चिम एशिया में चल रही भयानक जंग के रुकने के आसार नजर आने लगे हैं। इजरायल और हिजबुल्लाह आखिरकार एक सीजफायर डील पर पहुंच गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस समझौते की घोषणा की है”

बाइडेन ने इस शांति समझौते को अंजाम तक पहुंचाने में मदद के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भी धन्यवाद कहा है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा है कि वह हिजबुल्लाह के साथ सीजफायर के एक प्रस्ताव को मंजूरी के लिए अपने मंत्रिमंडल के पास भेजेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने X पर ट्वीट किया और कहा- “आज, मेरे पास मध्य पूर्व से जुड़ी अच्छी खबर है। मैंने लेबनान और इजरायल के प्रधानमंत्रियों से बात की है। मुझे यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि दोनों देशों ने इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच विनाशकारी जंग समाप्त करने के लिए अमेरिका के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।”

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बात की है और सीजफायर समझौते को प्राप्त करने में अमेरिका की भागीदारी के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है। हालांकि, नेतन्याहू ने कहा है कि सीजफायर की अवधि इस बात पर निर्भर करती है कि लेबनान में क्या होता है। नेतन्याहू ने कहा कि हम समझौते को लागू करेंगे और किसी भी उल्लंघन का जोरदार जवाब देंगे। हम जीत तक एकजुट रहेंगे।

इस समझौते के तहत इजरायल और लेबनान की सामी पर जंग रोकी जाएगी। इस डील को शत्रुता की स्थायी समाप्ति के लिए डिजाइन किया गया है। हिजबुल्लाह और अन्य आतंकवादी संगठनों को इजरायल की सुरक्षा को खतरे में डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आने वाले 60 दिनों में लेबनानी सेना और राज्य सुरक्षा बल तैनात होंगे और एक बार फिर अपने क्षेत्र पर नियंत्रण कर लेंगे। लेबनान में हिजबुल्लाह के आतंकवादी बुनियादी ढांचे को फिर से बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर हिजबुल्लाह या कोई और इस समझौते को तोड़ता है और इजरायल के लिए सीधा खतरा पैदा करता है, तो इजरायल के पास आत्मरक्षा का अधिकार रहेगा।

Santosh SETH

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने…

6 hours ago

छत्तीसगढ़ : कुम्हारी में सेंट्रल GST का छापा, सितार गुटखा की फैक्ट्री पकड़ी

दुर्ग: 'सितार' गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल…

6 hours ago

केजरीवाल और परिवार को चुनाव आयोग का नोटिस, AAP भड़की

दिल्ली वोटर लिस्ट: अरविंद केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस,…

7 hours ago

LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार सत्यापन अनिवार्य

गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार…

7 hours ago

NSA डोभाल का खुलासा: जब चीनी सेना ने पकड़े एजेंट, लगा करियर खत्म

NSA अजीत डोभाल ने खोला शुरुआती करियर का राज: जब चीन ने पकड़ लिए थे…

7 hours ago

बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश को हटाया, ईशान आनंद को जिम्मेदारी

बसपा में बड़ा फेरबदल: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया किनारे, अब ईशान आनंद…

7 hours ago