रामपुर उपमंडल के तहत भद्राश के पास मछाडा खड्ड में गिरी कार, तीन की मौत

“शिमला के रामपुर उपमंडल के तहत भद्राश के पास मछाडा खड्ड में पेश आए दर्दनाक सडक़ हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि भद्राश के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मछाडा खड्ड में जा गिरी”

शिमला 03 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दर्दनाक सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हादसे की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात रामपुर पुलिस को सूचना मिली भद्राश में एक कार सडक़ से नीचे मछाडा खड्ड में गिरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया गया कि कार सडक़ से नीचे नदी में गिर गई थर। कार में चार लोग सवार थे, जिसमे एक महिला व तीन पुरुष शामिल थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला जिसे उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। इसके अलावा तीन अन्य सवार व्यकितयों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

मृतकों की पहचान कार चालक मींटू चौहान उम्र 27 वर्ष पुत्र यशपाल निवासी गांव बजेटली तहसील ननखड़ी जिला शिमला, शीतल चौहान उम्र 28 वर्ष पत्नी मीन्टू चौहान निवासी गांव बजेटली ननखड़ी जिला शिमला और आलोक शर्मा उम्र 24 वर्ष पुत्र राम कुमार निवासी गांव बजेटली तहसील ननखड़ी जिला शिमला के रूप में हुई है।

जबकि घायल व्यक्ति की पहचान अरुण चौहान उम्र 23 वर्ष पुत्र विरेंद्र चौहान निवासी गांव बजेटली डाकघर सूरड तहसील ननखड़ी जिला शिमला के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हुआ है।

Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

5 hours ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

5 hours ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

5 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

5 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

5 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

6 hours ago