हरियाणा में BJP के हाथो से फिसल सकती हैं सत्ता? जानें एग्जिट पोल के आंकड़े

“हरियाणा में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर देशभर में एक रोमांच नजर आ रहा है। सभी जानना चाहते हैं कि इस बार राज्य के विधानसभा चुनावों में किस पार्टी को जनता का आशीर्वाद मिलेगा और कौन सी पार्टी पीछे रहेगी। चुनाव के नतीजे 8 अक्तूबर को आने वाले हैं” 

CHANDIGADH 06/10/2024 REPORT BY – SANTOSH SETH 

THE POLITICS AGAIN एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 23 सीटें मिल सकती हैं। हरियाणा के गुरुग्राम क्षेत्र में बीजेपी को 11 में से 5, फरीदाबाद क्षेत्र में 12 में से 3, करनाल क्षेत्र में 13 में से 5, रोहतक क्षेत्र में 20 में से 4, हिसार क्षेत्र में 20 में से 4 और अम्बाला क्षेत्र में 14 में से 2 सीट पर बढ़त मिलती हुई दिख रही है।

हरियाणा के शहरी इलाकों में बीजेपी को थोड़ी बढ़त मिली है। हरियाणा के शहरों में बीजेपी को 40 प्रतिशत वोट मिले हैं। वहीं हरियाणा के सैनी समाज ने 70 प्रतिशत वोट बीजेपी को दिया है।

इसके अलावा बीजेपी को ओबीसी, गुर्जर और ब्राम्हण का वोट मिला है। हरियाणा में 51 प्रतिशत ओबीसी का वोट बीजेपी को मिला है, जबकि 53 प्रतिशत ब्राम्हण वोट बीजेपी को मिला है। 

किस पार्टी को कितनी सीटें?

  • गुरुग्राम क्षेत्र की 11 सीटों में से 5 बीजेपी, 5 कांग्रेस और एक इनेलो
  • फरीदाबाद क्षेत्र की 12 सीटों में से 3 बीजेपी और 9 कांग्रेस
  • करनाल क्षेत्र की 13 सीटों में से 5 बीजेपी और 8 कांग्रेस
  • रोहतक क्षेत्र की 20 सीटों में से 4 बीजेपी, 13 कांग्रेस और तीन पर अन्य उम्मीदवार
  • हिसार क्षेत्र की 20 सीटों में से 4 बीजेपी, 13 कांग्रेस, 1 इनेलो और दो पर अन्य उम्मीदवार
  • अम्बाला क्षेत्र की 14 सीटों में से 2 बीजेपी, 11 कांग्रेस और एक अन्य उम्मीदवार

इस तरह से पूरे हरियाणा के कुल 90 विधानसभा सीटों की बात करें तो यहां बीजेपी 23, कांग्रेस 59, इनेलो 2 और अन्य उम्मीदवारों को 6 सीटों पर जीत मिल सकती है।

THE POLITICS AGAIN एक्जिट पोल के प्रेडिक्शन के अनुसार बीजेपी 18-28 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस 53-65 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं इनेलो-बसपा के गठबंधन को 1-5 सीटें, जबकि अन्य उम्मीदवारों को 3-8 सीटों पर जीत मिल सकती है।

8 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

बता दें कि हरियाणा में कल 5 अक्टूबर को ही सभी 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। अब इस वोटिंग के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार कुल 1,031 उम्मीदवार 90 सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 101 महिलाएं भी हैं। इन उम्मीदवारों में 464 निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं।

इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, आप, इनेलो-बसपा गठबंधन और जेजेपी-आसपा गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

1 day ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

1 day ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

1 day ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

1 day ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

1 day ago