जौनपुर पुलिस लाइन में पौधा लगाते ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा और अधिकारी
जौनपुर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ‘समेकित जन-जागरूकता अभियान’, मंत्री ए.के. शर्मा ने पुलिस लाइन में किया वृहद पौधरोपण ”
जौनपुर: द पॉलिटिक्स अगेन : वरुण यादव की रिपोर्ट
केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जौनपुर जिले में 5 से 21 जून 2026 तक ‘समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान’ चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर जौनपुर की पुलिस लाइन में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
‘The Politics Again’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जनपद के तमाम बड़े नेताओं और शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मंत्री ए.के. शर्मा
इस विशेष कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने जनपदवासियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस हमें प्रकृति के संवर्धन की याद दिलाता है।
उन्होंने बताया कि यह पौधरोपण अभियान केवल पुलिस लाइन तक सीमित नहीं है, बल्कि जनपद के सभी विकासखंडों और ग्राम पंचायतों में भी जोर-शोर से चलाया जा रहा है। उन्होंने आगामी मानसून में इस अभियान को और अधिक गति देने की बात कही।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: किसने लगाया कौन सा पौधा?
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अपनी मां के नाम पर अलग-अलग प्रजातियों के पौधे रोपे:
ए.के. शर्मा (कैबिनेट मंत्री) : कपूर का पौधा
सीमा द्विवेदी (राज्यसभा सांसद ): नीम का पौधा
कृपाशंकर सिंह (पूर्व गृह राज्य मंत्री, महाराष्ट्र) : पाकड़ का पौधा
डॉ. आर.के. पटेल (विधायक, मड़ियाहूं) : पाकड़ का पौधा
डॉ. अजय कुमार सिंह (भाजपा जिलाध्यक्ष, मछलीशहर ) : कचनार का पौधा
अजीत प्रजापति (भाजपा जिलाध्यक्ष, जौनपुर) : पीपल का पौधा
मनोरमा मौर्य (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद जौनपुर ): चकरेसिया का पौधा
इनके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण कर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
प्रशासनिक अमले ने भी पेश की नजीर
जिले के शीर्ष अधिकारियों ने भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए वृक्षारोपण किया:
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन.: महोगनी का पौधा
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह: गुलमोहर का पौधा
मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ध्रुव खाड़िया: अमलतास का पौधा
कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और अतिथियों को स्मृति स्वरूप पौधे भेंट किए और सभी से इस मुहिम को जन-आंदोलन बनाने की अपील की।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…