Police deployment and political protests following the murder of businessman Vinod Kumar Sahni in Gonda due to a social media dispute

भड़काऊ पोस्ट पर व्यापारी की हत्या, 3 आरोपी अरेस्ट; SHO समेत 3 सस्पेंड

गोंडा में सोशल मीडिया पोस्ट विवाद में व्यापारी की नृशंस हत्या, मंत्री के धरने के बाद 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड और 3 आरोपी गिरफ्तार”

गोंडा : संतोष सेठ की रिपोर्ट : THE POLITICS AGAIN

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट को लेकर हुए विवाद में बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी (45) की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई।

इस घटना के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। पुलिस ने भारी दबाव के बाद कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर गाज गिराई है।

घात लगाकर किया गया जानलेवा हमला

परसपुर थाना क्षेत्र के रेक्सड़िया मल्लाहन पुरवा निवासी विनोद साहनी शाहपुर बाजार में दुकान चलाते थे।

  • बुधवार रात करीब 8 बजे जब वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी चार बाइकों पर सवार 10 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया।

  • आरोपियों ने विनोद पर कांता और भाले से जानलेवा हमला किया और उन्हें सड़क पर लहूलुहान छोड़कर फरार हो गए।

  • गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां से लखनऊ रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, लेकिन मृत्यु से पहले उन्होंने तीन हमलावरों की पहचान कर ली थी।

पुलिस की कार्रवाई: 3 गिरफ्तार, SHO समेत 3 सस्पेंड

गोंडा के एसपी अभिषेक ने स्पष्ट किया है कि हत्या की मुख्य वजह एक वर्ग विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई भड़काऊ पोस्ट से जुड़ा विवाद था।

  • गिरफ्तारी: पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों— शुभम सिंह उर्फ गोलू, सुभाष सिंह और अंतिम सिंह— को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश जारी है।

  • निलंबन: मामले में शिकायत पर समय से कार्रवाई न करने और घोर लापरवाही बरतने पर परसपुर थानाध्यक्ष कमल शंकर, शाहपुर चौकी प्रभारी अंकित सिंह और बीट आरक्षी अभिमन्यु भारती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

  • इनके खिलाफ विभागीय जांच भी बिठाई गई है।

सियासी उबाल: अपनों का धरना और विपक्ष के वार

व्यापारी की हत्या ने राजनीतिक रंग ले लिया है, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने कड़ा रुख अपनाया है।

  • मंत्री का धरना: आरोपियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री (मत्स्य पालन) संजय निषाद लखनऊ के पोस्टमार्टम हाउस पर ही समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।

  • सपा का हमला: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घटना की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने झूठे मुकदमों और एनकाउंटर का हिस्सा बनाकर पुलिस को भ्रष्ट कर दिया है।

  • कांग्रेस का वार: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए आरोप लगाया कि सत्ता के संरक्षण में पल रहे गुंडे आम जनता पर सरेआम जानलेवा हमले कर रहे हैं।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.