असम, केरल और पुडुचेरी में बंपर वोटिंग, 4 मई को नतीजे
लोकतंत्र की जीत: पुडुचेरी, असम और केरल में हुई ‘बंपर’ वोटिंग; EVM में कैद हुआ दिग्गजों का भाग्य, 4 मई को आएंगे नतीजे ‘
नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : श्रीमती शिल्पा की रिपोर्ट
देश के तीन अहम राज्यों- असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए गुरुवार को एक ही चरण में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।
लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनाव आयोग द्वारा जारी रात 9:30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, तीनों ही राज्यों में पिछले चुनावों के मुकाबले ज्यादा वोटिंग हुई है। अब इन सभी राज्यों के चुनावी नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
पुडुचेरी में सबसे ज्यादा वोटिंग, रंगास्वामी बाइक से पहुंचे बूथ
मतदान प्रतिशत के मामले में पुडुचेरी ने बाजी मारी है। यहां सबसे ज्यादा 89.87 प्रतिशत बंपर मतदान दर्ज किया गया है।
इसके बाद असम में 85.65 प्रतिशत और केरल में 78.24 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी सुबह-सुबह अपने वोट डाले। असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा और केरल के सीएम पिनराई विजयन ने मतदान किया।
वहीं, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी अपनी पुरानी और दिलचस्प परंपरा को निभाते हुए मोटरसाइकिल चलाकर मतदान केंद्र पहुंचे, जो चर्चा का विषय रहा।
मतदान खत्म होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच EVM और VVPAT मशीनों को सील कर स्ट्रॉन्ग रूम भेज दिया गया है।
असम: 126 सीटों पर 722 उम्मीदवारों में टक्कर
असम में 2.5 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने 126 विधानसभा सीटों के लिए मतदान किया। यहां 722 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है।
राज्य में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) और कांग्रेस गठबंधन के बीच है।
चुनाव प्रचार के दौरान दोनों खेमों में जमकर जुबानी हमले हुए थे, जिसका असर भारी मतदान के रूप में देखने को मिला।
केरल: 140 सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष
केरल में 2.6 करोड़ से अधिक मतदाताओं (जिसमें 1.38 करोड़ से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं) ने 140 सीटों के लिए वोट डाले। यहां 883 उम्मीदवारों का भविष्य EVM में कैद हो गया है।
सुरक्षित मतदान के लिए चुनाव आयोग ने 30,471 पोलिंग स्टेशन बनाए थे। राज्य में मुख्य रूप से सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF), कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) और बीजेपी के बीच बेहद कड़ा और दिलचस्प मुकाबला माना जा रहा है।
पुडुचेरी: अभिनेता विजय की एंट्री से मुकाबला हुआ रोचक
पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए 10 लाख से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले। यहां सत्तारूढ़ एनडीए (ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस और बीजेपी गठबंधन) को सीधे तौर पर कांग्रेस-डीएमके गठबंधन से चुनौती मिल रही है।
हालांकि, इस बार दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय की नई पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) ने चुनावी मैदान में उतरकर इस मुकाबले को पूरी तरह से त्रिकोणीय बना दिया है।
जापान में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, उत्तरी तट पर 3 मीटर ऊंची सुनामी की…
जौनपुर कलेक्ट्रेट में NIC के हाईटेक भवन का उद्घाटन: मंडलायुक्त ने वर्चुअली और DM ने…
जौनपुर में पारा पहुंचा 44°C, भीषण गर्मी और लू के अलर्ट के बीच प्रशासन ने…
दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप: मामूली कहासुनी में युवक…
भारत-रूस के बीच 'रिलॉस' (RELOS) समझौता लागू: एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों का करेंगे इस्तेमाल, दुनिया…
जौनपुर में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़: क्रॉस फायरिंग में शातिर तस्कर हसनैन…