यूपी पुलिस में बंपर भर्ती: 2026-27 में भरे जाएंगे 81,000+ पद, CM योगी का ऐलान
यूपी पुलिस में बंपर भर्ती: CM योगी का बड़ा ऐलान, 2026-27 में 81 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती
लखनऊ : द पॉलिटिक्स अगेन : वरुण यादव की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और बेहद खुशखबरी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है, क्योंकि इस एक साल के भीतर यूपी पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर बंपर भर्तियां की जाएंगी।
यह व्यापक भर्ती अभियान न केवल युवाओं को रोजगार के बड़े अवसर देगा, बल्कि प्रदेश को एक सक्षम, ऊर्जावान और आधुनिक पुलिस बल भी उपलब्ध कराएगा।
इन पदों पर होगी भर्तियां
गुरुवार देर रात पुलिस विभाग की भावी कार्ययोजना की व्यापक समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उपनिरीक्षक (SI), आरक्षी सिविल पुलिस (Constable), रेडियो सहायक परिचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए और पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) सहित विभिन्न श्रेणियों में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रस्तावित है।
इनमें से कुछ पदों के लिए प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी भर्तियां पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराई जाएं।
कानून-व्यवस्था और PRV-112 पर कड़े निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए तकनीक और ‘रिजल्ट-ओरिएंटेड’ (Result-Oriented) कार्यशैली अपनाई जाए।
रिस्पांस टाइम घटेगा: वर्तमान में डायल-112 (PRV) का औसत रिस्पांस टाइम लगभग 6 मिनट है, जिसे और कम करने के निर्देश दिए गए हैं।
हॉटस्पॉट पेट्रोलिंग: आवश्यकतानुसार नए दोपहिया और चार पहिया वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। हॉटस्पॉट आधारित पेट्रोलिंग के तहत हर 15 दिन में रूट चार्ट का पुनरीक्षण (Review) होगा।
लगातार मूवमेंट: पीआरवी की रणनीतिक लोकेशन तय करने और उनके लगातार मूवमेंट के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अपराधियों में खौफ और जनता में सुरक्षा का भाव रहे।
वीआईपी ड्यूटी वालों का होगा ट्रांसफर
कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीएम योगी ने एक बड़ा निर्देश दिया है।
इसके तहत राजभवन, मुख्यमंत्री आवास और पुलिस मुख्यालय जैसे महत्वपूर्ण व वीआईपी (VIP) स्थलों पर लंबे समय से जमे पुलिसकर्मियों का तत्काल स्थानांतरण (Transfer) किया जाएगा।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…