Breaking News

ब्रेकिंग – हिंसक प्रदर्शनों के खतरे के बीच कनाडा में मंदिर का कार्यक्रम रद्द

“कनाडा में ब्रैम्पटन त्रिवेणी सामुदायिक केंद्र ने रविवार को भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित जीवन प्रमाण पत्र वितरण समारोह को रद्द कर दिया। उन्होंने खालिस्तानी धमकियों पर चिंता जताते हुए यह फैसला लिया। भारतीय मूल के हिंदुओं और सिखों को आवश्यक जीवन प्रमाणपत्र नवीनीकरण के लिए 17 नवंबर को कॉन्सुलर शिविर निर्धारित किया गया था”

नई दिल्ली 12 / 11 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

ब्रैम्पटन त्रिवेणी सामुदायिक केंद्र ने कहा, “17 नवंबर को भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित जीवन प्रमाण पत्र वितरण समारोह को रद्द कर दिया गया है। पील क्षेत्रीय पुलिस की आधिकारिक खुफिया जानकारी के बाद यह फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि उच्च स्तरीय हिंसात्मक प्रदर्शनों का खतरा है।”

सामुदायिक केंद्र ने पील पुलिस को ब्रैम्पटन त्रिवेणी मंदिर के खिलाफ मिल रही धमकियों पर ध्यान देने और हिंदू समुदाय के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। मंदिर प्रशासन ने कहा, “हम कम्यूनिटी के उन सभी सदस्यों से माफी मांगते हैं जो इस कार्यक्रम पर निर्भर थे।

हमें इस बात का दुख है कि कनाडा के लोग यहां के मंदिरों में आने में असुरक्षित महसूस करते हैं। हमने पील पुलिस को इसकी जानकारी दी और उनसे कनाडा में हिंदू समुदाय के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।”

इससे पहले तीन नवंबर को ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर में कॉन्सुलर कैंप में खालिस्तानी समर्थकों ने हमला कर दिया, जिससे वहां हिंसा फैल गई थी। पील पुलिस ने इस हिंसक झड़प के खिलाफ कार्रवाई की। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हिंसक झड़प की निंदा की।

उन्होंने इसे भारतीय राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिश बताया। इसके साथ ही उन्होंने कनाडाई अधिकारियों से न्याय सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की अपील की। 

बता दें कि पिछले साल कनाडाई सरकार द्वारा खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संलिप्तता होने का आरोप लगाने के बाद से ही दोनों देशों के संबंध गंभीर तनाव में आ गए। हालांकि, भारत ने कनाडाई सरकार के आरोपों को खारिज कर दिया है। 

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

11 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

16 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

16 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

16 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

16 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

16 hours ago