Categories: Business

प्रेमी, प्रेमिका और सहेली! 6 फीट के गड्ढे में दफ्न हुआ 6 महीने का इश्क… प्रतापगढ़ की उस खूनी रात की कहानी

नई दिल्ली: वो जनवरी की हल्की धूप के दिन थे, जब उसने पुष्पा को पहली बार देखा। दोनों गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करते थे। 45 साल का शिवनाथ साह अक्सर उसे आते-जाते देखता और दिल ही दिल में आंहें भरता। इधर पहले से शादीशुदा पुष्पा को भी एहसास हो गया था कि कोई उसे छिपी निगाहों से देखता है। और इसीलिए, जब एक दिन उसने पुष्पा से अपने दिल की बात कही, तो वो भी उसे ना नहीं कह पाई। दोनों का इश्क परवान चढ़ने लगा। कंपनी से छुट्टी होने के बाद शिवनाथ और पुष्पा बाहर मिलते और घंटों प्यारभरी बातें करते। दोनों की मोहब्बत का ये सिलसिला 6 महीने तक चलता रहा और एक दिन खबर आती है कि शिवनाथ लापता है।

17-18 जून 2024 की बात है, जब शिवनाथ के परिवार वाले उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने गुरुग्राम के पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज किया और शिवनाथ की तलाश शुरू कर दी। वो अपने घरवालों से 2-3 दिन के लिए कहीं बाहर जाने की बात कहकर गया था, लेकिन 14 जून के बाद से उसका मोबाइल नहीं मिल रहा था। पुलिस शिवनाथ के मोबाइल की लास्ट लोकेशन चेक करती है, तो उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में जाकर उसकी लोकेशन मिलती है। पुलिस की एक टीम प्रतापगढ़ भेजी जाती है, लेकिन पूछताछ में कोई सुराग नहीं मिलता। इसके बाद पुलिस शिवनाथ की कॉल डिटेल की गहराई से छानबीन करती है।

पुष्पा के गांव में मिली शिवनाथ की लोकेशन

शिवनाथ की कॉल डिटेल में एक नंबर मिलता है, जिसपर उसकी हर दिन घंटों बात होती थी। पुलिस इस नंबर की तफ्तीश करती है, तो पता चलता है कि ये नंबर गुरुग्राम में ही रहने वाली पुष्पा नाम की महिला का है। अब पुलिस पुष्पा की कुंडली खंगालती है तो बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आती है। पुष्पा मूल रूप ले यूपी में प्रतापगढ़ के उसी फतनपुर गांव की रहने वाली थी, जहां शिवनाथ के मोबाइल की लास्ट लोकेशन मिली। तुरंत एक टीम पुष्पा की तलाश में भेजी जाती है और कुछ ही देर में पुलिस उसे और उसके पति को पूछताछ के लिए थाने लेकर आ जाती है। दोनों से शिवनाथ के बारे में सवाल होता है, लेकिन पुष्पा और उसका पति गोलमोल जवाब देते हैं।

प्रेमिका ने ही छीन ली थीं प्रेमी की सांसें

अब पुलिस पुष्पा के सामने शिवनाथ की कॉल डिटेल रखती है और सख्ती से पूछताछ करती है। पुष्पा टूट जाती है और सामने आती है कत्ल की एक ऐसी खौफनाक दास्तां, जिसे सुनकर पुलिस अधिकारियों की भी आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। शिवनाथ का कत्ल हो चुका था और इसे अंजाम दिया था खुद उसकी प्रेमिका पुष्पा ने। दरअसल, एक दिन पुष्पा और शिवनाथ के अफेयर के बारे में उसके पति को पता चल गया। दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ और इसके बाद से ही पुष्पा ने शिवनाथ से दूरी बनाना शुरू कर दिया। हालांकि, शिवनाथ नहीं माना और पुष्पा को साफ-साफ कह दिया कि वो उसके बिना नहीं रह सकता। अब पुष्पा उससे छुटकारा पाने के बारे में सोचने लगी।

सहेली के घर में किया शिवनाथ को दफ्न

मई के महीने में अपने परिवार की एक शादी में शामिल होने के लिए पुष्पा अपने गांव चली गई, लेकिन यहां भी शिवनाथ उसे लगातार फोन करता था। अब शिवनाथ से छुटकारा पाने के लिए पुष्पा ने अपने पति के साथ मिलकर एक प्लान बनाया। इस प्लान में उसने गांव में अपनी सहेली पूनम और उसके पति को भी शामिल कर लिया। पुष्पा ने शिवनाथ को फोन किया और मिलने के लिए अपने गांव बुलाया। 14 जून को जब शिवनाथ उसके गांव पहुंचा तो पुष्पा ने उसे अपनी सहेली पूनम के घर पर ही ठहरवा दिया। रात में जब शिवनाथ सो गया, तो पुष्पा ने अपने पति के साथ मिलकर चाकू से उसका गला काट दिया।

हाथ-पैर काटकर गांव से दूर फेंके

इसके बाद उसने शिवनाथ की लाश के टुकड़े किए। उसने एक हाथ और एक पैर काटकर, बाकी के शव को पूनम के घर में ही 6 फीट गहरा गड्ढा खोदकर दफ्न कर दिया। पुष्पा और उसका पति कुछ दिन गांव में ही रहे और इसके बाद शिवनाथ के हाथ और पैर को कुछ दूर जाकर फेंक दिया। थोड़े दिन बाद दोनों गुरुग्राम लौट आए और इस तरह रहने लगे, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। हालांकि, कॉल डिटेल की वजह से पुष्पा का राज खुल गया और पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शिवनाथ का शव पूनम के घर में जमीन के नीचे से बरामद किया गया। पूनम और उसका पति फिलहाल फरार हैं और पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।

admin

Recent Posts

पटना: करमा पूजा के दौरान गंगा में डूबे 11 लोग, 1 शव बरामद, 6 लापता

पटना में करमा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: गंगा नदी में 11 लोग डूबे,…

38 minutes ago

आयुष्मान भारत के 8 साल: 60 करोड़ लोगों को मिला 5 लाख का हेल्थ कवर

आयुष्मान भारत के 8 साल पूरे: 60 करोड़ लोगों को मिला 5 लाख का हेल्थ…

45 minutes ago

आजमगढ़ हत्याकांड का खौफनाक अंत: एनकाउंटर में आरोपी ढेर

आजमगढ़ तिहरे हत्याकांड का खौफनाक अंत: 8 घंटे चले पुलिस एनकाउंटर में आरोपी पिता ढेर,…

4 hours ago

11वां आयुर्वेद दिवस : 5000 वर्ष पुरानी चिकित्सा का आधुनिक अवतार

आयुर्वेद का स्वर्णिम युग: 11वें आयुर्वेद दिवस पर भारत की 5000 पुरानी चिकित्सा का आधुनिक…

4 hours ago

नागपुर में मनेगा 11वां आयुर्वेद दिवस, लॉन्च होगी ‘आयुष विजन 2030’ रिपोर्ट

नागपुर में आज मनेगा 11वां आयुर्वेद दिवस: 'स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद' थीम पर होगा…

4 hours ago

बैंक हड़ताल: 5 डे वर्किंग की मांग पर सरकार की अपील

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील: पीएलआई योजना ली वापस, '5 डे वर्किंग' की मांग…

5 hours ago