लखनऊ में BJP की 'जन आक्रोश महिला पद यात्रा': CM योगी का प्रहार, विपक्ष को बताया 'महिला विरोधी'
लखनऊ में BJP की ‘जन आक्रोश महिला पद यात्रा’: CM योगी का विपक्ष पर कड़ा प्रहार, बोले- ‘सपा-कांग्रेस का चेहरा है अलोकतांत्रिक’
लखनऊ: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ (महिला आरक्षण बिल) को लेकर विपक्षी दलों के रवैये के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ में एक विशाल ‘जन आक्रोश महिला पद यात्रा’ निकाली।
मुख्यमंत्री आवास से शुरू होकर विधानभवन तक जाने वाली इस पद यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद हिस्सा लिया और इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला।
‘देख सपाई, बिटिया घबराई’ – डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा पर कड़ा तंज कसा। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष की नीतियों और उनके महिला विरोधी रुख के कारण ही महिलाएं सड़कों पर उतरने को मजबूर हुई हैं।
सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इनके लिए तो यह कहावत ही सटीक बैठती है कि ‘देख सपाई, बिटिया घबराई।’
‘आरक्षण नहीं तो वोट नहीं’ – केशव प्रसाद मौर्य
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा और कांग्रेस के खिलाफ महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं का एक ही नारा है— ‘यदि महिलाओं को आरक्षण नहीं तो सपा-कांग्रेस को वोट नहीं।’
मौर्य ने दावा किया कि देश की मातृशक्ति आने वाले चुनाव में विपक्ष को उसकी करनी का कड़ा सबक सिखाएगी।
सदन में तालियां बजाने पर विपक्ष पर बरसे अरुण सिंह
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी दलों ने न सिर्फ एकजुट होकर इस ऐतिहासिक अधिनियम को गिराने का काम किया, बल्कि ऐसा करने के बाद सदन के अंदर खुशियां भी मनाईं और तालियां भी बजाईं।
उन्होंने कहा कि विपक्ष के इस कृत्य को लेकर महिलाओं के मन में भारी आक्रोश है और इसके लिए वे विपक्ष को कभी माफ नहीं करेंगी।
‘देशभर के गुस्से का प्रतीक है यह मार्च’ – CM योगी
पद यात्रा को रवाना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (SP), कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (TMC) और डीएमके (DMK) के आचरण को पूरी तरह से “महिला विरोधी” करार दिया।
सीएम ने कहा कि इन दलों के खिलाफ आज देशभर में जो भारी गुस्सा है, लखनऊ का यह आक्रोश मार्च उसी का प्रतीक बनेगा।
यात्रा के समापन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश का एक-एक बच्चा आधी आबादी (महिलाओं) के अधिकारों और उनकी मांग के साथ मजबूती से खड़ा है।
विपक्ष पर सीधा हमला बोलते हुए सीएम ने कहा, “सपा हो या कांग्रेस, इन पार्टियों का चेहरा पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है।
विपक्ष को अपनी आपराधिक छवि दूर करने का मौका दिया गया था, लेकिन उन्होंने इस मौके का भी गलत इस्तेमाल ही किया है।”
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…