बिहार – गया में कुख्यात नक्सली बैधनाथ रायफल और कारतूस के साथ गिरफ्तार

“गया जिले में 1997 में चंदौती थाना पर हुए नक्सली हमले के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गया पुलिस और एसटीएफ की विशेष टीम ने कुख्यात नक्सली बैधनाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से पुलिस का लूटा हुआ रायफल और कारतूस बरामद किया गया है”

गया 15 / 10 / 2024 मृत्युंजय पांडेय की रिपोर्ट 

1997 का नक्सली हमला

जानकारी के मुताबिक, साल 1997 में हथियारबंद नक्सलियों ने गया के चंदौती थाना पर हमला कर पुलिस की राइफल और कारतूस लूट लिए थे। गिरफ्तार नक्सली बैधनाथ यादव गुरुआ थाना क्षेत्र के कठवारा गांव का निवासी है

इस घटना के बाद चंदौती थाना में अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ 154/97 कांड संख्या दर्ज की गई थी। तब से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार इस घटना में शामिल नक्सलियों की तलाश कर रही थीं। लेकिन कुख्यात नक्सली बैधनाथ यादव हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था।

गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी

मंगलवार को गया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गुरुआ थानाक्षेत्र में हार्डकोर नक्सली बैधनाथ यादव देखा गया है। सूचना के आधार पर एसटीएफ की विशेष टीम और गया पुलिस ने कठवारा गांव में छापामारी कर बैधनाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली के पास से एक 303 बोर की राइफल, 21 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की।

पुलिस की पूछताछ और आगे की कार्रवाई

गया के सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि बैधनाथ यादव से पुलिस प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेताओं से उसके संपर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद बैधनाथ यादव ने अभी तक पुलिस के सामने कुछ खास जानकारी साझा नहीं की है।

नक्सली का आपराधिक रिकॉर्ड

गिरफ्तार नक्सली बैधनाथ यादव के खिलाफ गया जिले के चंदौती और आमस थाना समेत कई अन्य थानों में संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उसकी गिरफ्तारी को गया पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि इससे नक्सलियों के नेटवर्क को लेकर कई महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

पुलिस अब बैधनाथ यादव से नक्सल संगठन के अन्य सदस्यों और गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

7 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

13 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

14 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

14 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago