Politics

बिहार : निशांत कुमार JDU में शामिल, नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा

“बिहार की सियासत में भूचाल: निशांत कुमार JDU में शामिल, बड़ा खुलासा- “नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा “

पटना (The Politics Again): संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बिहार की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आधिकारिक तौर पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) का दामन थाम लिया है।

वीर चंद्र पटेल रोड स्थित जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में हजारों उत्साहित कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत को सदस्यता दिलाई।

इस दौरान निशांत ने एक ऐसा सियासी खुलासा किया जिसने पूरे सूबे की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने मंच से ऐलान किया कि उनके पिता (नीतीश कुमार) ने राज्यसभा जाने का फैसला किया है।

“मैं एक कार्यकर्ता के रूप में सेवा करूंगा”

जेडीयू में शामिल होने के बाद अपने पहले संबोधन में निशांत कुमार ने कहा, “मैं जेडीयू के कार्यकर्ता, नेता और बिहार की जनता को नमन करता हूं। आज से मैं राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर रहा हूं और एक कार्यकर्ता के रूप में सेवा करता रहूंगा।”

अपने पिता के राजनीतिक भविष्य पर बात करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया, “मेरे पिता ने राज्यसभा जाने की घोषणा की है। यह उनका निजी फैसला है और मैं इस फैसले का आदर करते हुए इसे स्वीकार करता हूं।

उन्होंने अपना पूरा जीवन बिहार के लिए समर्पित कर दिया है और जनता को उन पर गर्व है।” निशांत ने आगे कहा कि वे अपने पिता के किए गए विकास कार्यों को जनता तक ले जाएंगे और लोगों के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

कार्यकर्ताओं में भारी जश्न, हाथी-घोड़े लेकर पहुंचे

निशांत की एंट्री से जेडीयू कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। प्रदेश के सभी जिलों से नेता और कार्यकर्ता सुबह से ही कार्यालय पहुंचने लगे थे। कई समर्थक तो हाथी और घोड़े लेकर जश्न मनाने पहुंचे।

निशांत ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। कार्यकर्ताओं ने “नीतीश कुमार और निशांत कुमार जिंदाबाद” के नारे लगाए।

समर्थकों का साफ कहना था कि निशांत भी इंजीनियर हैं और वे नीतीश कुमार के बाद मुख्यमंत्री के रूप में राज्य को अच्छे तरीके से संभाल सकते हैं। भीड़ और उत्साह को देखते हुए जेडीयू दफ्तर में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

पूरे बिहार का दौरा करेंगे निशांत, मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी!

जेडीयू के वरिष्ठ नेता और एमएलसी नीरज कुमार ने इस पल को पार्टी के लिए ‘मास्टर स्ट्रोक’ बताया। उन्होंने जानकारी दी कि सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार ने पूरे बिहार का दौरा करने का फैसला किया है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो निशांत को जल्द ही संगठन में कोई बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पार्टी के सभी विधायकों, सांसदों और विधान परिषद सदस्यों ने उनके इस कदम का जोरदार स्वागत किया है।

Santosh SETH

Recent Posts

बिहार MLC चुनाव: मतगणना जारी, 150 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर महामुकाबले की मतगणना शुरू, दांव पर 150 उम्मीदवारों की…

14 hours ago

गुवाहाटी : होटल में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या, लीज विवाद में बड़ा नरसंहार

गुवाहाटी में खौफनाक वारदात: 'होटल बिलास इन' में लीज विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग, 5…

14 hours ago

ECI का हलफनामा: CEC पर लगे ‘एकतरफा फैसले’ के आरोपों को नकारा

चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब: CEC के 'एकतरफा फैसले' के आरोपों को नकारा,…

14 hours ago

जौनपुर: सूदखोरों पर शिकंजा; SP डॉ. यशवीर सिंह का एक्शन, 4 शिकायतें दर्ज

जौनपुर में अवैध सूदखोरों की खैर नहीं: 24 घंटे में मिलीं 4 शिकायतें, SP डॉ.…

14 hours ago

उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में 7 मुस्लिम चेहरे, सपा के बागी नदारद

UP BJP का 'मिशन 2027': 712 सदस्यों वाली प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान; 7 मुस्लिम चेहरों…

15 hours ago

UP : 11 विधान परिषद सीटों पर मतगणना शुरू, आज आएंगे नतीजे

यूपी विधान परिषद चुनाव: 11 सीटों पर महामुकाबले के नतीजे आज, 7 जिलों में कड़ी…

15 hours ago