“वैशाली जिले में करंट की चपेट में आने से नौ लोगों की एक साथ दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि 11 हजार वोल्ट के तार में डीजे के सटने के बाद यह हादसा हुआ है। यह सभी सावन सोमवारी पर जल उठाने जा रहे थे”
हाजीपुर 05/08/2024 ( एजेंसी )
बिहार के हाजीपुर में करंट लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर की है। ग्रामीणों का कहना है कि डीजे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया, जिससे आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। कुल नौ लोगों की मौत के बाद यह आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है।
मरने वालों में ये सब हैं शामिल
ग्रामीणों के अनुसार मरने वालों में धर्मेंद्र पासवान के पुत्र रवि कुमार, स्व लाला दास के पुत्र राजा कुमार, स्वर्गीय फुदेना पासवान के पुत्र नवीन कुमार, सनोज भगत के पुत्र अमरेश कुमार, मंटू पासवान के पुत्र अशोक कुमार, परमेश्वर पासवान के पुत्र कालू कुमार, मिंटू पासवान के पुत्र आशी कुमार, चंदेश्वर पासवान के पुत्र चंदन कुमार और देवी लाल के पुत्र आमोद कुमार का नाम है। 11 हजार वोल्ट के तार में करंट की चपेट में आए उमेश पासवान के पुत्र राजीव कुमार (17) सहित तीन लोगों का इलाज चल रहा है। फिलहाल अस्पताल में अफरातफरी का माहौल है।
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि सुल्तानपुर के लोग एकसाथ डीजे बजाते हुए सोनपुर के पहलेजा घाट जल उठाने के लिए जा रहे थे। सभी लोग डीजे के संगीत पर झूमते नाचते जा रहे थे।
तभी अचानक डीजे 11 हजार के बिजली के सम्पर्क में आ गया। इसमें नौ लोग बुरी तरह से झुलस गए। आठ की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। एक ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। बाकी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और के साथ साथ वैशाली के डीएम भी घटनास्थल पर पहुंच गये। फिलहाल शवों की शिनाख्त की पुष्टि हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…