Politics

बिहार चुनाव : ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस बना तीसरा गठबंधन ?

“बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तीसरे गठबंधन का ऐलान हो चुका है। इस गठबंधन को ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस (GDA) नाम दिया गया है”

किशनगंज 15 / 10 /2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर तीसरे मोर्चे का गठन हो चुका है। AIMIM को महागठबंधन में शामिल नहीं किए जाने के बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए चन्द्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज और स्वामी प्रसाद मौर्य की अपनी जनता पार्टी के साथ गठबंधन किया है।

इस गठबंधन को ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस (GDA) नाम दिया गया है। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने बुधवार को किशनगंज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए पार्टी ने सेक्युलर दलों के साथ गठबंधन किया है।

कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव?

ईमान ने बताया कि AIMIM पार्टी 35 विधानसभा सीटों पर जबकि आजाद समाज पार्टी 25 सीटों पर और स्वामी प्रसाद मौर्य की अपनी जनता पार्टी कुल 4 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

उन्होंने कहा कि तीनों पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगी। ईमान ने कहा कि हमारी असली लड़ाई सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि देश में इंसाफ कायम करना है।

उम्मीदवारों का ऐलान कब?

उन्होंने कल देर शाम तक उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने की बात कही है। साथ ही बताया कि उम्मीदवारों के नामों का चयन हो चुका हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जौहर आजाद, प्रदेश सचिव विक्रम कुमार,जिला अध्यक्ष वसीम अकरम खान, प्रदेश प्रवक्ता आदिल हसन , नसीम अख्तर, इशहाक आलम सहित अन्य मौजूद थे।

Santosh SETH

Recent Posts

SIR विवाद :मचा भारी बवाल; सौरभ भारद्वाज, संजीव झा व नेहा बोरा हिरासत में

दिल्ली में SIR विवाद पर भारी बवाल: बैरिकेड्स तोड़े, बसों को घेरा; सौरभ भारद्वाज, संजीव…

2 hours ago

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, एक की मौत, 5 घायल, भारी चक्का जाम

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: मछली विक्रेता को रौंदते हुए दुकान में घुसा,…

2 hours ago

राज्यसभा चुनाव 2026: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से अभिनेत्री कोयल…

2 hours ago

यूपी-उत्तराखंड: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें पूरा शेड्यूल

यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका: रुड़की में 5 अक्टूबर से शुरू होगी अग्निवीर…

3 hours ago

हिंगोली में 24 घंटे में तीसरी बार भूकंप, दहशत में लोग; जानिए बचाव के तरीके

महाराष्ट्र के हिंगोली में 24 घंटे के भीतर तीसरी बार कांपी धरती, लगातार झटकों से…

3 hours ago

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे में मिर्जापुर (UP) से 3 किडनैपर गिरफ्तार

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…

15 hours ago