Politics

बिहार चुनाव : भाजपा ने इलेक्शन कैंपेन कमेटी का ऐलान

“बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी इलेक्शन कैंपेन कमेटी का ऐलान कर दिया है। इस समिति में 45 सदस्य हैं। बीजेपी की तरफ से रविवार को चुनाव अभियान समिति की घोषणा की गई। समिति का ऐलान होने से एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने समस्तीपुर में मिथिला और तिरहुत क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी।”

पटना 28 / 09 / २०२५ द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क </em

>

 

एक्स पर एक पोस्ट में, शाह ने इस बात पर जोर दिया कि सभी कार्यकर्ता मोदी जी के विजन और ‘विकसित बिहार’ के मिशन के साथ जमीनी स्तर पर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में एनडीए को भारी बहुमत मिले।

अमित शाह ने घुसपैठियों को बाहर निकालने का दावा किया

अमित शाह ने कहा, “बिहार के समस्तीपुर में, मैंने मिथिला और तिरहुत क्षेत्र के जिला स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनावों के संबंध में बैठक की और उचित निर्देश दिए। इन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले 12 संगठनात्मक जिलों के सभी कार्यकर्ता मोदी जी के विजन और ‘विकसित बिहार ‘ के मिशन को प्रत्येक क्षेत्र के प्रत्येक निवासी तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ताकि एनडीए को भारी बहुमत मिले।” इससे पहले, शाह ने बिहार के अररिया में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया । उन्होंने जोर देकर कहा कि यह चुनाव पूरे बिहार से घुसपैठियों को बाहर निकालने का है और वादा किया कि भाजपा बिहार की पवित्र धरती से सभी घुसपैठियों को बाहर निकाल देगी।

लालू-तेजस्वी पर साधा निशाना

गृह मंत्री ने विपक्षी राजद पर भी हमला बोलते हुए दावा किया कि लालू यादव का एकमात्र उद्देश्य इस चुनाव में अपने बेटे (तेजस्वी यादव) को मुख्यमंत्री बनाना है। अमित शाह ने कहा, “राहुल और लालू के लिए ये चुनाव अपनी पार्टी को जिताने का है।

लालू के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का है। लेकिन हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ये चुनाव पूरे बिहार से घुसपैठियों को बाहर निकालने का है। एनडीए को दो तिहाई बहुमत से जिताइए, मैं आपसे वादा करता हूं कि बिहार की पवित्र धरती से इन घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम भाजपा करेगी।”

भ्रष्टाचार पर साधा निशाना

शाह ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर कड़ा प्रहार करते हुए उन पर केंद्र और बिहार में अपने शासन के दौरान “बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार” करने का आरोप लगाया। गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि “लालू एंड कंपनी” ने बिहार को लूटा और अनगिनत घोटाले व धोखाधड़ी की। इसके विपरीत, उन्होंने कहा कि विपक्षी दल पिछले 11 वर्षों से सत्ता में रही मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा पा रहे हैं। 

Santosh SETH

Recent Posts

तेल संकट: चीन जा रहा रूसी टैंकर मुड़ा भारत, मचा हड़कंप

वैश्विक तेल संकट: चीन जा रहा रूसी तेल का टैंकर मुड़ा भारत की ओर, दुनिया…

32 minutes ago

जौनपुर / गौराबादशाहपुर: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला

गौराबादशाहपुर: पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, कट्टे की मुठिया से वार कर…

46 minutes ago

चैत्र नवरात्र : काशी विश्वनाथ धाम से मां गौरी को भेजा गया श्रृंगार

चैत्र नवरात्र : काशी में कलश स्थापना के साथ आराधना शुरू, विश्वनाथ धाम से मां…

59 minutes ago

चैत्र नवरात्र : मां विंध्यवासिनी धाम में भक्तों की भारी भीड़, दर्शन शुरू

चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी धाम में भक्तों का सैलाब, जयकारों से गूंजा…

1 hour ago

यूपी पंचायत चुनाव : जुलाई तक मतदान, CM योगी सख्त

यूपी पंचायत चुनाव 2026: जुलाई तक हर हाल में होंगे चुनाव, 2011 की जनगणना पर…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर नसबंदी कांड; डॉक्टर को 2 साल की सजा

"बिलासपुर नसबंदी कांड: 12 महिलाओं की मौत के मामले में डॉ. आर.के. गुप्ता को 2…

1 hour ago