बिहार / बक्सर समाचार – कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बँट गई मगध एक्सप्रेस, घंटो परेशान रहे यात्री

” रविवार को दिन में लगभग 11 बजे के आसपास हावड़ा दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर डुमरांव और टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन के बीच धरौली हॉट के समीप मगध एक्सप्रेस दो टुकड़ों में बंट गई”

बक्सर, 08 सितंबर (पीबीएनएस)
कपलिंग टूटने की वजह से या हादसा हुआ है। जिसमे गाड़ी एक तरफ 13 बोगी वही दूसरी तरफ 9 बोगी में बट गई। घटना के बाद तेज झटके के साथ ट्रेन रुक गई।
इस दुर्घटना के बाद यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। जैसे ही दानापुर कंट्रोल के अधिकारियों को इस बात की जानकारी मिली उनके बीच भी हड़कम्प मच गया।
तुरंत ही बक्सर रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर मौके पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम भेजी। 
इस दुर्घटना में फिलहाल जान माल के नुकसान की बात सामने नहीं आई है। हादसा रविवार को दिन में तकरीबन 11:07 बजे पर हुआ।
घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 20802 डाउन मगध एक्सप्रेस डुमरांव रेलवे स्टेशन से तकरीबन 11:00 बजे खुली और 11:06 बजे यह ट्रेन टुड़ीगंज से आगे बढ़ी।
1 मिनट के बाद ही धरौली हाल्ट के समीप जोरदार आवाज के साथ ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। पहले तो चालक और गार्ड को यह लगा की ट्रेन डिटेल हो गई है।
लेकिन चालक ने जब इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोका और नीचे उतर कर देखा तो ज्ञात हुआ कि कपलिंग टूट जाने के कारण ट्रेन दो हिस्सों में एक तरफ 9 बोगी और दूसरी तरफ 13 बोगी में बट गई थी।
वही इस घटना की जानकारी देते हुवे डुमराव डीएसपी ने बताया कि मगध एक्सप्रेस जो दिल्ली से इस्लाम पुर जा रही थी धरोलो के पास दो बोगियों को जोड़ने वाली कपल टूट जाने के कारण रुक गई थी।
घटना में किसी को भी हताहत नही हुआ है और दिल्ली हावड़ा रूट खुल गया है।
Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: दुर्गा पूजा में नई परंपरा पर रोक, डीएम ने दिए कड़े निर्देश

जौनपुर: दुर्गा पूजा में नई परंपरा पर रोक, डीएम और एसपी ने की अहम बैठक,…

57 seconds ago

जौनपुर: नौपेड़वा CHC के अधीक्षक नदारद, वेतन रोकने का सख्त निर्देश

जौनपुर: नौपेड़वा CHC के औचक निरीक्षण में अधीक्षक मिले नदारद, CMO ने रोका वेतन, दिए…

7 minutes ago

आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज पर मिलेगा अनुदान, 15 अक्टूबर तक आवेदन

जौनपुर के आलू किसानों के लिए खुशखबरी: निजी कोल्ड स्टोरेज में भंडारण पर मिलेगा बंपर…

14 minutes ago

जौनपुर: बाल अधिकारों और पॉक्सो एक्ट पर विधिक साक्षरता शिविर

जौनपुर: पॉक्सो एक्ट और बाल अधिकारों पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, छात्र-छात्राओं को किया गया…

21 minutes ago

जौनपुर: 4 दशक पुराने दीवानी मुकदमे का मध्यस्थता से हुआ सफल निस्तारण

जौनपुर: 4 दशक पुराने विवाद का मध्यस्थता से सफल निस्तारण, आपसी समझौते से खत्म हुई…

28 minutes ago

शीत ऋतु से पहले दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर बड़े फैसले

शीत ऋतु से पहले CAQM सख्त: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण रोकने के लिए महामंथन, 1 अक्टूबर…

1 hour ago