AIADMK छोड़कर TVK में शामिल होते नेता
तमिलनाडु में AIADMK को बड़ा झटका: पूर्व मंत्रियों सहित 300 से अधिक नेता सत्ताधारी TVK में शामिल, सीएम विजय पर जताया भरोसा “
चेन्नई: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल देखने को मिला है। राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) को तगड़ा झटका लगा है। ‘
The Politics Again’ की राजनीतिक डेस्क के अनुसार, शनिवार को AIADMK के 300 से अधिक कद्दावर नेता और सदस्य चेन्नई के पास पनैयूर स्थित पार्टी मुख्यालय में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) में शामिल हो गए हैं।
इन नेताओं ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वे AIADMK में रहते हुए जनता की सही तरीके से सेवा नहीं कर पा रहे थे।
शामिल होने वाले प्रमुख नेता
टीवीके में शामिल होने वाले नेताओं में AIADMK के कई जाने-माने और अनुभवी चेहरे शामिल हैं:
वेल्लामंडी नटराजन (पूर्व मंत्री)
कमलकन्नन (अन्ना ट्रेड यूनियन फेडरेशन के राज्य सचिव)
नटराज (मायलापुर के पूर्व विधायक)
आनंदन (पूर्व मंत्री)
साधन प्रभाकर (पूर्व विधायक)
उदुमलाई राधाकृष्णन (पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता)
यह सभी नेता टीवीके के महासचिव और राज्य मंत्री एन. आनंद, राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री केए सेंगोट्टैयन और लोक निर्माण मंत्री आधव अर्जुन की मौजूदगी में टीवीके में शामिल हुए।
“जयललिता के बाद AIADMK में अनुशासन खत्म”
एआईएडीएमके छोड़कर टीवीके में शामिल हुए पूर्व मंत्री उदुमलाई राधाकृष्णन ने पार्टी छोड़ने का मुख्य कारण बताते हुए कहा कि जयललिता (अम्मा) के समय पार्टी में एक कड़ा अनुशासन था, लेकिन उनके निधन के बाद पार्टी पूरी तरह से कमजोर हो गई है।
राधाकृष्णन ने कहा, “पिछले पांच वर्षों में हम पार्टी में रहकर भी ठीक से काम नहीं कर पाए। टीवीके में हमें सम्मान और अवसर मिल रहा है।
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (Thalapathy Vijay) के नेतृत्व में हमें एमजीआर (MGR) और जयललिता की विचारधारा की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।” उन्होंने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में टीवीके को जिताने का संकल्प भी लिया।
मंत्री सेंगोट्टैयन का बयान: ‘जनता ने बदलाव को चुना’
इस महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम पर राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री केए सेंगोट्टैयन ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोगों ने एक बड़े बदलाव के लिए वोट दिया है और टीवीके राज्य में तेजी से मजबूत हो रही है।
उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व में राज्य को एक साफ-सुथरा और ईमानदार प्रशासन मिलता रहेगा।
उत्तर प्रदेश में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा: 2027 के चुनाव की बिसात…
पीएम मोदी के एक 'फोन कॉल' से महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल! क्या NDA का…
दिल्ली के चावड़ी बाजार में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, लेंटर…
उत्तरकाशी में बड़ा हादसा: गंगोत्री जा रहे यात्रियों का वाहन 200 मीटर गहरी खाई में…
खम्मम में रेस्क्यू के दौरान बड़ा हादसा: बेथुपल्ली झील में SDRF की 2 नावें पलटीं,…
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: क्या किसी बड़े हमले का 'ट्रायल' था? ISI, ड्रोन और RDX…