Breaking News

भारत सरकार का बड़ा एक्शन: UAPA के तहत 23 आतंकी घोषित

भारत सरकार का आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: UAPA के तहत 23 लोग घोषित हुए ‘आतंकी’, लिस्ट में सुनजवां और नागरोटा हमले के मास्टरमाइंड शामिल”

नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

आतंकवाद के खिलाफ देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करते हुए केंद्र सरकार ने एक बड़ी कार्रवाई की है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने 4 जुलाई 2026 को एक गजट नोटिफिकेशन जारी कर गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत 23 व्यक्तियों को आधिकारिक तौर पर ‘आतंकवादी’ घोषित कर दिया है।

इस लिस्ट में मुख्य रूप से पाकिस्तान में पनाह लिए हुए जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े कई खूंखार आतंकवादियों के नाम शामिल हैं।

किन गतिविधियों में लिप्त हैं ये आतंकी?

भारत सरकार के अनुसार, घोषित किए गए ये सभी 23 व्यक्ति भारत के खिलाफ कई गंभीर और देशविरोधी गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल है:

  • युवाओं की आतंकियों के रूप में भर्ती और उनका प्रशिक्षण।
  • आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग (टेरर फंडिंग)।
  • हथियारों की आपूर्ति और सीमा पार से घुसपैठ कराना।
  • भारतीय सीमा में आतंकी हमलों की साजिश रचना और उन्हें अंजाम देना।

लिस्ट में शामिल प्रमुख आतंकी और उनके काले कारनामे

सुनजवां आर्मी कैंप हमला (2022) के साजिशकर्ता:

  • मसूद इलियास कश्मीरी (JeM): इस आतंकी पर 2022 के सुनजवां आर्मी कैंप हमले की मुख्य साजिश रचने का आरोप है।
  • मोहम्मद मुसद्दिक (JeM): सुनजवां हमले में घुसपैठ कराने और आतंकी ऑपरेशन के समन्वय (Coordination) का यह मुख्य आरोपी है।

नागरोटा आर्मी कैंप हमला (2016) से जुड़े आतंकी:

  • मुफ्ती मोहम्मद असगर खान: यह 2016 के नागरोटा आर्मी कैंप हमले से जुड़े घुसपैठ नेटवर्क का प्रमुख संचालक बताया जाता है।
  • हाफिज अब्दुल शकूर: नागरोटा हमले से पहले स्थानीय नेटवर्क से संपर्क बनाने और आतंकवादियों की घुसपैठ कराने का आरोप है।
  • अब्दुल्ला जेहादी (शाह नवाज/अल हिजामा): नागरोटा हमले में शामिल आतंकियों को सीधा सपोर्ट देने और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के कई आतंकी कैंप संचालित करने का आरोप।

हथियारों की सप्लाई और लश्कर के कमांडर:

  • फिरदौस अहमद भट (LeT): इसे लश्कर का ‘लॉन्चिंग कमांडर’ बताया गया है। सीमा पार से घुसपैठ और लॉजिस्टिक सपोर्ट देने में इसकी प्रमुख भूमिका रही है।
  • बिलाल अहमद मीर उर्फ अहमद भाई (LeT/TRF): इस खूंखार आतंकी पर लश्कर और ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) के लिए सीमा पार से आतंकी गतिविधियों का संचालन करने और भारत में हथियारों की सप्लाई करने का गंभीर आरोप है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के इस गजट नोटिफिकेशन को सीमा पार से संचालित होने वाले आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त करने की दिशा में एक अहम और कड़ा कदम माना जा रहा है।

पूरी गजट देखने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक करे

india-designates-23-terrorists-under-uapa

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

2 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

2 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

2 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

3 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

3 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

3 days ago