Breaking News

भदोही – वाराणसी प्रयागराज हाईवे रोडवेज ने ट्रेलर में मारी टक्कर, एक की मौत 17 घायल

“भदोही के औराई कोतवाली क्षेत्र के मटकीपुर महाराजगंज के पास वाराणसी प्रयागराज हाईवे पर एक रोडवेज बस हाईवे पर जा रही ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें चालक की मौत हो गई। वहीं रोडवेज बस पर सवार 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए”
भदोही 18 / 10 / 2024 प्रदेश प्रभारी वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट
औराई कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों से भरी रोडवेज बस वाराणसी से प्रयागराज की ओर से जा रही थी। इस बीच मटकीपुर, महाराजगंज के पास राधिका पेट्रोल पम्प के पास अचानक रोडवेज बस चालक को झपकी आ जाने से वह सरिया लदी ट्रेलर में पीछे से जा टकराई।
टक्कर इतनी तेज थी कि सरिया लदी ट्रेलर जहां टेढ़ी हो गयी। वहीं रोडवेज बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद सीओ अजय सिंह चौहान के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रोडवेज में कुल 32 यात्री सवार थे। जिसमें 13 यात्रियों को सामान्य चोटें और चालक समेत पांच यात्रियों को गंभीर चोटे आई हैं।
हादसे के बाद लोदीपुर हमीरपुर निवासी चालक राम विशाल की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल को वाराणसी रेफर कर दिया गया। सामान्य घायल प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
ओमप्रकाश सिंह निवासी नेवादा कुकरौठी, जयप्रकाश गौड़ निवासी जमनिया स्टेशन थाना जमनिया, गाजीपुर, सीताराम निवासी हजरी थाना नधीगांव जिला जालौन, रियाजुल निवासी अस्थान, दरभंगा को वाराणसी भेजा गया है। वहीं अन्य 14 यात्री घायल हैं। मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

1 day ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

1 day ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

1 day ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

2 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

2 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

2 days ago