Breaking News

बरेली हिंसा : 5 दिन से चल रही थी प्लानिंग, आरोपियों पर NSA लगाने की तैयारी में योगी सरकार

“बरेली में हुई हिंसा के बाद अब पुलिस सुत्रों ने कहा है कि इसकी प्लानिंग पांच दिनों से की जा रही थी। वहीं अब पुलिस इन आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ एनएसए लगाने की तैयारी भी की जा रही है”

बरेली 27 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

शहर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिमों ने आई लव मोहम्मद का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं अब मामले में पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि बरेली में हिंसा की प्लानिंग पिछले पांच दिनों से की जा रही थी, जिसके बाद सुनियोजित तरीके से शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान असामाजिक तत्वों ने पथराव और फायरिंग की। वहीं अब पुलिस की टीम उपद्रवियों की पहचान में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी की पहचान की जा रही है। 

नाबालिगों को ढाल बनाकर पुलिस पर बरसाए पत्थर

बरेली हिंसा में बड़ा खुलासा हुआ है। खुराफातियों ने नाबालिग लड़कों को ढाल बनाकर पुलिस पर पत्थर बरसाए थे। जिसके बाद माहौल बिगड़ता चला गया। पथराव के बाद ही पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। 

मौलाना तौकीर के बुलावे पर जुटी भीड़ ने नाबालिगों को आगे कर अपने मंसूबों को अंजाम दिया। इस्लामिया मैदान पहुंचने की होड़ में भीड़ अफसरों और फोर्स की मौजूदगी में ही अराजकता पर उतारू हो गई।

नावल्टी तिराहे के पास पुलिस अफसरों पर पथराव शुरू कर दिया। तब पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। नौमहला मस्जिद से रजा मस्जिद के बीच मौलाना तौकीर की सक्रियता वाले इलाके में शुक्रवार दोपहर 12 बजे से पुलिस टीम ने मोर्चा संभाल लिया था।

इस इलाके की मस्जिदों में नमाज का वक्त आमतौर पर एक से तीन बजे तक रहता है। मौलाना इस दौरान दिखाई नहीं दिए। उनके समर्थक सुबह का उनका वीडियो देखकर दोपहर करीब एक बजे नमाज के लिए नौमहला मस्जिद की ओर जाने लगे। 

यहां मौजूद डीआईजी अजय साहनी ने उन्हें समझाने की कोशिश की। एक बार भीड़ वहां से लौट भी गई, लेकिन दोबारा नाबालिगों को आगे कर लब्बैक और आई लव मोहम्मद के नारे लगाने लगे। कई ने डीआईजी व एसपी सिटी की मौजूदगी में हूटिंग भी की। तब पुलिस ने लाठियां फटकारकर उन्हें खदेड़ दिया।

दोपहर बाद तीन बजे कुतुबखाना व बिहारीपुर से एकजुट होकर इस्लामिया कॉलेज मैदान की ओर बढ़ रही भीड़ को पुलिस ने खलील स्कूल तिराहे के पास रोकने की कोशिश की।

वहां कुछ देर तनातनी के बाद युवकों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। भीड़ दंत चिकित्सक डॉ. जीके सक्सेना मेमोरियल क्लीनिक में घुसी और बाहरी हिस्से में लगे शीशे तोड़ दिए। 

दुकान के बाहर खड़ी दो बाइकें भी तोड़ दीं। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पत्थरबाजी शुरू कर दी। तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इसमें पुलिस भीड़ को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रही है। लोग जान बचाकर भागते नजर आ रहे हैं। तमाम लोग अपनी चप्पल और जूते से लेकर टोपी व हेलमेट तक छोड़ भागे।

एसपी सिटी को निशाना बनाकर किया पथराव

डीआईजी और एसपी सिटी खलील स्कूल के पास हंगामा रुमने के बाद कोतवाली के पास आ गए। नारेबाजी करती भीड़ यहां भी पहुंच गई। महादेव पुल के ऊपर और नीचे दोनों ओर भीड़ थी। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो नेतृत्व कर रहे लोगों ने किशोरों को आगे कर दिया।

इनमें कुछ के हाथ में पत्थर तो कुछ के हाथ में आई लव मोहम्मद लिखी तख्यियां थीं। इन्होंने एसपी सिटी को निशाना बनाकर पत्थर फेंकने शुरू किए तो पुलिस ने उन्हें सुरक्षा घेरे में ले लिया। फिर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इससे भगदड़ मची। साथ ही, लाठीचार्ज करके पुलिस ने रास्ता खाली करा दिया।

22 पुलिसकर्मी घायल, 30 आरोपी हिरासत में

डीआईजी अजय कुमार साहनी के मुताबिक, इसमें 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। लाठीचार्ज भी किया। डीआईजी ने कहा कि शाम पांच बजे स्थति काबू में आई। पुलिस 30 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

आरोपियों पर लगाया जाएगा NSA

पुलिस सूत्रों की जांच में अभी तक सामने आया है कि हिंसा की प्लानिंग 5 दिन से चल रही थी। पुलिस के मुताबिक साजिश में जो भी लोग शामिल थे, उनकी पहचान की जा रही है। इसके अलावा सभी उपद्रवियों और साजिश में शामिल लोगों पर NSA के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि इस प्रदर्शन को ऑर्गनाइज करने वालों के खिलाफ भी NSA लगाने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा तमाम लोगों की CDR खंगाली जा रही है। इसके अलावा जहां-जहां हिंसा हुई वहां के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

प्रभावित इलाके

बिहारीपुर, श्यामवंग, कुतुबखाना, इस्लामिया मार्केट, मैलानी मार्केट, कोहाड़ापौर, आलमगिरीगंज, बांस भांडी, सिविल स्वयंस, साहूकारा और पुराना बस अड्डा।

आगरा में आई लव मुहम्मद के पोस्टर-बैनर लेकर महिलाओं ने जुलूस निकाला

आगरा में जुमे की नमाज पर पुलिस और एलआईयू का अलर्ट काम नहीं आया। मंटोला में शुक्रवार दोपहर बाद महिलाओं ने जुलूस निकाला। ढोलीखार से मदीना तिराहे होते हुए काजीपाड़ा की तरफ चली गईं।

उन्होंने हाथों में आई लव मुहम्मद के पोस्टर और बैनर लिए थे। इसमें शामिल सभी महिलाएं नकाब में थीं। पुलिस को जब तक जानकारी हुई, तब तक गलियों से होकर जुलूस निकल गया। अब पुलिस जांच की बात कर रही है।

मंटोला क्षेत्र में बुधवार रात को आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर चस्पा कर दिए गए थे। इस पर पुलिस अलर्ट हो गई थी। पुलिस ने पोस्टरों को हटवा दिया था। इससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था। इस पर बृहस्पतिवार को थाना मंटोला में संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की गई थी।

इसमें कहा गया था कि कोई भी व्यक्ति ऐसा काम नहीं करेगा, जिससे कानून व्यवस्था में खलल पैदा हो। लोग अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। किसी के बहकावे में नहीं आएं। इस पर लोगों ने सहमति जाहिर की थी। किसी तरह के जुलूस आदि का इंतजाम नहीं करने का आश्वासन दिया था।

Santosh SETH

Recent Posts

राहुल गांधी नागरिकता विवाद : HC में हुई गोपनीय सुनवाई

राहुल गांधी नागरिकता विवाद : हाईकोर्ट में पेश हुए गृह मंत्रालय के गोपनीय दस्तावेज, जज…

6 hours ago

ईरान का रियाद पर हमला : पाकिस्तान की होगी युद्ध में एंट्री?

मध्य पूर्व युद्ध का नया और खतरनाक चरण : ईरान का रियाद पर मिसाइल हमला,…

7 hours ago

राष्ट्रपति मुर्मू ने अयोध्या राम मंदिर में श्री राम यंत्र स्थापित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित किया 'श्री राम यंत्र', निर्माण…

7 hours ago

जौनपुर: DM ने रोकी अधिकारियों की सैलरी, कैंसर वैक्सीन फ्री

जौनपुर : DM डॉ. दिनेश चंद्र का सख्त रुख, संचारी रोग बैठक से नदारद अधिकारियों…

7 hours ago

पंचायत चुनाव : ई-बीएलओ एप एंट्री में जौनपुर को दूसरा स्थान

पंचायत चुनाव 2026 : ई-बीएलओ एप से मतदाता सूची पुनरीक्षण में जौनपुर को यूपी में…

7 hours ago

जौनपुर : नव निर्माण के नौ वर्ष; कलेक्ट्रेट में भव्य प्रदर्शनी

'नव निर्माण के नौ वर्ष': कलेक्ट्रेट में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन, युवा उद्यमी योजना में…

7 hours ago