Breaking News

बरेली – ट्रेन पलटाने की साजिश, पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका

“बरेली-पीलीभीत रेलखंड में ट्रेन पलटाने की कोशिश की गई। दिवनापुर हाल्ट के पास खुराफातियों ने रेलवे ट्रैक पर 31 किलो वजनी और 1.25 मीटर लंबा लोहे का टुकड़ा और पत्थर के स्लीपर रख दिए”

बरेली/हाफिजगंज 17 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

रात 9:18 बजे यहां से गुजर रही मालगाड़ी का इंजन इस अवरोध से टकराया तो लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। सूचना पर रेलवे अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। पीलीभीत के सीनियर सेक्शन इंजीनियर नेत्रपाल सिंह ने हाफिजगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शुक्रवार रात मालगाड़ी भोजीपुरा से पीलीभीत के लिए निकली थी। दिवनापुर हाल्ट के पास किमी संख्या 292/10-292/12 के बीच इंजन से कोई भारी-भरकम चीज टकराने की तेज आवाज आई तो लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन को रोका।

इसके बाद लोको पायलट और गार्ड उतरकर इंजन को देखने गए तो पता लगा कि ट्रैक पर लोहे का टुकड़ा और पत्थर पड़े थे। लोको पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी।

सीनियर सेक्शन इंजीनियर नेत्रपाल सिंह ने बताया कि लोहे के टुकड़े का वजन 31 किलो से ज्यादा है। हालांकि, इसके टकराने से इंजन या रेलवे ट्रैक को नुकसान नहीं पहुंचा है। मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। रेलखंड पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। शनिवार को घटनास्थल की पड़ताल की गई।

“दिवनापुर हाल्ट के पास रेल ट्रैक पर शुक्रवार रात लोहे का टुकड़ा और कुछ कंकरीट मालगाड़ी से टकराया था। इससे कोई क्षति नहीं पहुंची है। ट्रेनों का यातायात सामान्य है। सिविल पुलिस मामले की जांच करेगी। प्रथम दृष्टया यह किसी खुराफाती की हरकत लग रही है” राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर मंडल

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर : 41 लाख की लूट का खुलासा, आरोपी 35 लाख के साथ गिरफ्तार

जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…

3 hours ago

जौनपुर: सुरेरी थाने में ट्रेनी सिपाही अभिषेक सिंह ने लगाई फांसी

जौनपुर: सुरेरी थाने में 2025 बैच के ट्रेनी सिपाही ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में…

3 hours ago

ग्रामीण परिवर्तन के शिल्पकार: सामुदायिक कैडर बदल रहे भारत की तस्वीर

ग्रामीण परिवर्तन के जमीनी शिल्पकार: कैसे सामुदायिक कैडर बदल रहे हैं ग्रामीण भारत की तस्वीर"…

4 hours ago

पीएम-अजय योजना: अनुसूचित जाति का समग्र विकास

पीएम-अजय (PM-AJAY) योजना से बदल रही अनुसूचित जाति समुदायों की तस्वीर, 16 हजार से अधिक…

4 hours ago

दिशा 2.0: गोवा में न्याय विभाग की क्षेत्रीय कार्यशाला आज

दिशा 2.0: न्याय विभाग द्वारा आज गोवा में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, 'न्याय प्रबोध' अभियान…

4 hours ago

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता, 'मिशन यूपी' के…

4 hours ago