बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार बंटी

बांकीपुर उपचुनाव : BJP के अभिषेक की जगह अब नीरज सिन्हा लड़ेंगे चुनाव

बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर: BJP उम्मीदवार अभिषेक ‘बंटी’ ने वापस लिया नामांकन, अब नीरज सिन्हा लड़ेंगे चुनाव”

पटना: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खेमे से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

इस हाई-प्रोफाइल सीट से भाजपा के घोषित उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ‘बंटी’ ने अचानक अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है।

उनके इस कदम से बांकीपुर का पूरा चुनावी समीकरण बदल गया है। हालांकि, भाजपा नेतृत्व ने इस सियासी घटनाक्रम के तुरंत बाद तेजी दिखाते हुए नीरज कुमार सिन्हा को अपना नया प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

अभिषेक कुमार ‘बंटी’ ने गुरुवार को ही पूरे जोश के साथ अपना नामांकन दाखिल किया था, लेकिन चंद घंटों के भीतर ही उनके पीछे हटने के फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

अभिषेक कुमार बंटी ने क्यों लिया नाम वापस?

नामांकन वापस लेने के बाद अभिषेक कुमार बंटी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने यह फैसला पूरी तरह से ‘पारिवारिक कारणों’ के चलते लिया है।

उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का औपचारिक पत्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को सौंप दिया है।

क्या लिखा है इस्तीफे के पत्र में?

अपने फैसले की जानकारी देते हुए बंटी ने पत्र में लिखा, “मुझे भारतीय जनता पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए का प्रत्याशी बनाया था। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं। विनम्रतापूर्वक आग्रह है कि पारिवारिक कारणों से मैं विधानसभा उपचुनाव लड़ने में असमर्थ हूं।”

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे पार्टी से नाराज नहीं हैं और एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में आगे भी पूरी निष्ठा के साथ भारतीय जनता पार्टी की सेवा करते रहेंगे।

भाजपा का नया दांव: नीरज कुमार सिन्हा होंगे उम्मीदवार

अभिषेक कुमार सिन्हा के पीछे हटने के बाद बांकीपुर जैसी महत्वपूर्ण सीट पर ऊहापोह की स्थिति न बने, इसके लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने तुरंत नई रणनीति तैयार की।

कुछ ही समय बाद पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा के नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें इस हॉट सीट से अपना नया आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

प्रशांत किशोर की एंट्री से हाई-प्रोफाइल हुआ है बांकीपुर का रण

बांकीपुर विधानसभा सीट का यह उपचुनाव इस बार पूरे प्रदेश की राजनीति का केंद्र बना हुआ है। इसका सबसे बड़ा कारण ‘जन सुराज’ (Jan Suraaj) के संस्थापक और मशहूर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर हैं। प्रशांत किशोर ने भी इसी सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

ऐसे में एक तरफ प्रशांत किशोर की सियासी एंट्री और दूसरी तरफ ऐन मौके पर भाजपा के उम्मीदवार का बदलना, इस सीट के मुकाबले को बेहद दिलचस्प और कांटे की टक्कर वाला बना रहा है।

अब देखना यह है कि भाजपा के नए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा इस हाई-प्रोफाइल चुनावी चक्रव्यूह को कैसे भेदते हैं।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.