Bangladesh Election Results 2026

बांग्लादेश चुनाव 2026: BNP की बंपर जीत, तारीक रहमान होंगे नए प्रधानमंत्री; जमात ने भी दिखाया दम

“खालिदा जिया की पार्टी ने 158 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया, तारीक रहमान ने ढाका और बोगरा दोनों सीटों से जीत दर्ज की”

(ढाका/नई दिल्ली | The Politics Again ब्यूरो : संतोष सेठ की रिपोर्ट )

बांग्लादेश में हुए आम चुनावों के अनऑफिशियल नतीजों ने देश की राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह बदल दी है।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने ऐतिहासिक वापसी करते हुए संसद में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। इत्तेफाक अखबार के आंकड़ों के मुताबिक, BNP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

चुनावी नतीजों का गणित (इत्तेफाक के अनुसार):

  • BNP: 158 सीटें (बहुमत का आंकड़ा पार)
  • जमात-ए-इस्लामी: 41 सीटें
  • अन्य: 5 सीटें

तारीक रहमान की ताजपोशी तय: BNP की इस जीत के साथ ही यह साफ हो गया है कि पार्टी के कार्यवाहक चेयरमैन और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारीक रहमान बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री होंगे।

तारीक रहमान ने अपनी लोकप्रियता साबित करते हुए दो सीटों—पारिवारिक गढ़ बोगरा-6 और राजधानी की हाई-प्रोफाइल सीट ढाका-17—से शानदार जीत दर्ज की है।

विपक्ष और सहयोगी दलों का रुख: जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान ने परिपक्वता दिखाते हुए कहा कि उनकी पार्टी “सकारात्मक राजनीति” (Positive Politics) करेगी और विपक्ष में रहकर भी रुकावट पैदा नहीं करेगी। वहीं, BNP प्रवक्ता महदी अमीन ने इसे जनता की जीत बताया है।

संसदीय संरचना: बांग्लादेश की संसद ‘जातीय संसद’ में कुल 350 सीटें हैं। इनमें से 300 सीटों पर सीधा चुनाव (First-Past-The-Post) होता है, जबकि 50 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 151 सीटों की आवश्यकता होती है, जिसे BNP ने अपने दम पर हासिल कर लिया है।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.