Breaking News

बलरामपुर : छांगुर के भतीजे सबरोज के ठिकाने पर चला बुलडोजर

“अवैध धर्मांतरण के सरगना छांगुर के भतीजे सबरोज के ठिकाने को भी प्रशासन ढहा दिया। गैडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के रेहरा माफी में सबरोज का ठिकाना सरकारी जमीन पर बना था”

बलरामपुर 26 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अवैध धर्मांतरण के सरगना छांगुर उर्फ जमालुद्दीन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। शनिवार को छांगुर के भतीजे सबरोज के ठिकानों पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा और सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को ढहा दिया।

इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। गैडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के रेहरा माफी में सबरोज का ठिकाना सरकारी जमीन पर बनाया गया था। वहीं, छांगुर के करीबियों पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई भी जारी है।

अवैध मकान को ढहाने की स्थिति का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि नवीन परती की जमीन पर सबरोज ने मकान बनाया था।

चेतावनी के बाद भी सबरोज ने अवैध निर्माण नहीं हटाया। इस पर प्रशासन ने शनिवार को अवैध अतिक्रमण हटा दिया है। डीएम ने कहा कि इसके साथ ही सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।

छांगुर का गिरोह राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में भी जुटा था। देश भर में अपने अवैध कारनामों का जाल बुना था। इसमें तीन हजार से अधिक लोगों को शामिल किया था। छांगुर के कई राज तो सामने आ चुके हैं, लेकिन उसके देश के संदिग्ध या प्रतिबंधित संस्थाओं से ताल्लुक की छानबीन हो रही है।

छांगुर ने दुबई, सऊदी, तुर्की जैसे देशों में अपनी पहुंच बनाई थी। इससे माना जा रहा है कि उसके सबंध उन संस्थाओं से भी रहे हैं कि जो देश में अशांति फैला रही हैं। देश में छांगुर का नाम सर्वाधिक धर्मांतरण कराने में दर्ज हो चुका है। 

छांगुर बाबा से पीड़ित कई जिलों में शिकायतें कर रहे हैं। कार्रवाई होने के बाद लोगों के हौसले बुलंद हुए हैं, जिससे छांगुर के करतूत और उनसे जुड़े लोगों का नाम उजागर हो रहा है।

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी के 4,030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा कायाकल्प, 403 करोड़ जारी

यूपी की सभी 403 विधानसभाओं में होगा आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का विकास: योगी सरकार ने…

9 hours ago

आजमगढ़ के रानी की सराय में फायरिंग, युवक को मारी गोली

आजमगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: रानी की सराय में दिनदहाड़े युवक को मारी…

9 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: माफिया खत्म, यूपी बना निवेश का केंद्र – अमित शाह

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ: अमित शाह बोले- 'माफिया राज का हुआ अंत, यूपी…

10 hours ago

नेपाल में कुदरत का कहर: भारी बारिश से भूस्खलन, राहत कार्य ठप

नेपाल में कुदरत का दोहरा प्रहार: 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर भारी…

10 hours ago

कांग्रेस का हल्ला बोल: CEC के इस्तीफे की मांग, महाभियोग की तैयारी

SIR विवाद पर चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी संग्राम: CEC के इस्तीफे की…

10 hours ago

जौनपुर: तेजीबाजार में निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर: तेजीबाजार में लगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर, कृपाशंकर सिंह के सहयोग से होगा…

14 hours ago