बहराइच – मुख्यमंत्री योगी ने दिया आदेश तो पिस्टल लेकर खुद सड़क पर आ गए ADG

“उत्तर प्रदेश का बहराइच पिछले कई महीनों से भेड़िए के आतंक के चलते चर्चा में बना हुआ था। नवरात्र से पहले भेड़िए का आतंक खत्म हुआ तो मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा भड़क गई”

बहराइच 14 / 10 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पत्थरबाजी और आगजनी के बाद गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई। इस युवक की मौत के बाद बवाल शुरू हो गया। गुस्साई भीड़ ने कई घरों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया। हॉस्पिटल और कार में भी आग लगा दी गई।

हालात, लगातार बेकाबू हो रहे थे। ऐसे में योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया तो एडीजी अमिताभ यश हाथ में पिस्टल लेकर खुद सड़क पर उतर गए। 

अमिताभ यश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ में पिस्टल लेकर लहराते हुए आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि, एडीजी के सड़क पर उतरने के कुछ समय बाद हालात ठीक होने लगे और मामला शांत हो गया।

विधायक के समझाने पर माने परिजन

बहराइच हिंसा में जान गंवाने वाले युवक के परिजन न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। इस प्रदर्शन में लगभग पांच हजार लोग शामिल हुए थे। इनमें से कई लोग लाठी-डंडे लेकर भी आए थे। यही लोग उपद्रव कर रहे थे और जगह-जगह आगजनी कर रहे थे।

ऐसे में पुलिस एक्शन में आई और करीब 30 उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया। वहीं, विधायक सुरेश्वर सिंह के आश्वासन पर महसी तहसील गेट पर प्रदर्शन कर रहे मृतक के परिजन अंतिम संस्कार करने के लिये राजी हो गए। इसके बाद मामला शांत हो गया।

घर-दुकान जलाए, अस्पताल में भी आगजनी

बहराइच में जब हिंसा भड़की तो 4-5 घरों को आग के हवाले कर दिया गया। अस्पताल और शो रूम में भी आग लगा दी गई। रास्ते में खड़ी कारों में भी आग लगाई गई। उपद्रवियों ने कई घरों में पत्थरबाजी की।

इस दौरान एक दिव्यांग युवक की भी मौत हो गई। दिव्यांग को बुरी तरह से पीटा गया था। हालांकि, यह साफ नहीं हुआ कि विकलांग के साथ यह बर्बरता किसने की। योगी आदित्यनाथ ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

युवक की हत्या के मामले में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से छह नामजद आरोपी हैं, जबकि चार अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

1 day ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

1 day ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

1 day ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

2 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

2 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

2 days ago