बागपत – जिलाधिकारी ने नकली बिसलेरी के बोतलों पर चलवाया बुलडोजर

“मामले ने तूल तब पकड़ा जब बागपत के डीएम को जब प्यास लगी तो उन्हें बिसलेरी के नाम पर एक ऐसी पानी की बोतल परोसी गई, जिसका नाम बिसलेरी से मिलता जुलता था”

बागपत 07 / 10 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

लेकिन जब डीएम ने ध्यान दिया तो पाया कि इस नकली बोतल में बिसलेरी की स्पेलिंग कुछ और लिखी थी और बोतल पर लाइसेंस का मार्क भी नहीं था। इसके बाद डीएम भड़क गए और इस नकली पानी की बोतल पर बुलडोजर चलवा दिया। 

बागपत के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी अर्पित विजयवर्गीय बागपत के निवाडा चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जब वह निवाड़ा पुलिस चौकी पर जाकर रुके और डीएम साहब को पानी की प्यास लगी तो पुलिसकर्मी भी बिसलेरी की बोतल समझकर बाजार से नकली बिलसेरी नाम की बोतल ले आए।

जैसे ही डीएम की नजर टेबल पर रखी नकली पानी की बोतल पर पड़ी तो वह नाराज हो गए और पूछा कि ये नकली बोतल कहां से आई है। इसी दौरान खाद्य विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया।

डीएम के निर्देश पर फौरन बिसलेरी की जगह बिलसेरी बोतल की सप्लाई करने वाले सप्लायर के यहां गोदाम पर छापा मारा गया।

जिसके पास से फेक ब्रांड की करीब 2663 पानी की बोतलें बरामद हुईं। डीएम के निर्देश पर बुलडोजर चलाकर इन्हें तुरंत नष्ट किया गया।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

16 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

16 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

16 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

16 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

16 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

19 hours ago