बदलापुर – मिशन शक्ति कार्यक्रम अंतर्गत बालिकाओ को किया गया जागरूक
“मिशन शक्ति के अंतर्गत 90 दिवसीय अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में बालिकाओ को जागरूक किया गया”
बदलापुर 17 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट
शासन के निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक डा० अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में मिशन शक्ति के अंतर्गत 90 दिवसीय अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बदलापुर आयुष श्रीवास्तव व प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद कुमार मिश्र की उपस्थिति में थाना बदलापुर व पेशी बदलापुर पर नियुक्त महिला आरक्षियों द्वारा लगभग 1200 महिलाओं को सल्तनत बहादुर डिग्री कालेज में सभा/गोष्ठी करके महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया व समस्त हेल्पलाइन नं0 1090, 112, 1930, 108, 102, 181, 1076 से अवगत कराया गया एवं साईबर क्राईम से बचने के उपाय बताते हुए मिशन शक्ति के पम्पलेट प्रदान किया गया ।











