बदलापुर – जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अस्थाई गोशाला शाहपुर का किया निरीक्षण

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र एवं पुलिस अधीक्षक  डॉ0 अजय पाल शर्मा द्वारा अस्थाई गोशाला शाहपुर विकास खंड बदलापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में साफ-सफाई अच्छी पाई गई। उन्होंने गोवंशो को गुड़ एवं केला खिलाया,सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए”

बदलापुर 08 / 12 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

गौशाला में कुल 218 गोवंश संरक्षित हैं। गोवंश के अधिकता को देखते हुवे जिलाधिकारी द्वारा टीनसेट को बढ़ाने का निर्देश दिया गया। भूसा, चुन्नी, चोकर तथा हरा चारा  पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। इस अवसर पर खंड विकाश अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, ग्राम प्रधान, केयर टेकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।