JAUNPUR

बदलापुर ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’: DM डॉ. दिनेश चंद्र का सख्त एक्शन, अवैध कब्जाधारियों पर नकेल और दिव्यांग बच्ची को दिया उपहार

“जनसमस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के लिए तहसील बदलापुर के सभागार में शनिवार को ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया”

बदलापुर/जौनपुर :  THE POLITICS AGAIN : वरुण यादव की रिपोर्ट 

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।

डीएम ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि शासन की मंशा के अनुरूप समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर हो और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अवैध कब्जों और दबंगों पर डीएम की सख्ती

समाधान दिवस में भूमि विवाद और अवैध कब्जे से जुड़ी कई गंभीर शिकायतें सामने आईं, जिन पर जिलाधिकारी ने तुरंत कड़ा रुख अपनाया:

  • चकमार्ग से आज ही हटेगा कब्जा: ग्राम बड़ेरी के दान बहादुर यादव ने चकमार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत की। इस पर डीएम ने तहसीलदार को कड़े निर्देश दिए कि आज ही मौके पर जाकर चकमार्ग से अतिक्रमण हटवाया जाए।

  • पीएम आवास में रोड़ा अटकाने वालों पर होगी कार्रवाई: ग्राम थरथरी के राजकुमार ने बताया कि दबंग उन्हें प्रधानमंत्री आवास नहीं बनाने दे रहे हैं। डीएम ने तुरंत तहसीलदार और एसएचओ को मामले की जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

  • जमीन पर अवैध कब्जा: ग्राम विट्ठुआ खुर्द के रामसमुझ ने विपक्षी द्वारा जमीन पर कब्जे की शिकायत की, जिस पर उपजिलाधिकारी और थाना प्रभारी को नियमानुसार कार्रवाई सौंप दी गई।

दिव्यांग बच्ची की जिजीविषा देख भावुक हुए डीएम

समाधान दिवस के दौरान एक भावुक पल भी आया जब ढेमा (बदलापुर) निवासी केसरी प्रसाद दुबे अपनी दिव्यांग बच्ची को लेकर पहुंचे और दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनवाने का अनुरोध किया।

बच्ची की जिजीविषा और संघर्ष को देखकर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने न सिर्फ उसे एक अंगवस्त्रम और चॉकलेट देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया, बल्कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को तत्काल उसका प्रमाण-पत्र बनवाने के सख्त निर्देश दिए।

संवेदनशील प्रकरणों का प्राथमिकता से हो निस्तारण

इस अवसर पर राजस्व, पुलिस, विकास और अन्य विभागों से संबंधित दर्जनों शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी (बदलापुर) योगिता सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, तहसीलदार योगेन्द्र पाण्डेय सहित कई जिलास्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

इसी क्रम में जिले की अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जनसमस्याएं सुनी गईं।

Santosh SETH

Recent Posts

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे में मिर्जापुर (UP) से 3 किडनैपर गिरफ्तार

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…

9 hours ago

इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छर को दिया बड़ा सम्मान

फ्लाइट में 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित को नेतन्याहू का…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने तस्करी के 8.5 Kg सोना और हीरे जब्त किये

मुंबई एयरपोर्ट पर 'दोतरफा' तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: DRI ने पकड़ा 13 करोड़ का सोना-हीरा,…

10 hours ago

ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह के प्रत्यर्पण पर अमित शाह ने एजेंसियों को दी बधाई

तुर्की से कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण: 2029 तक नार्को-कार्टेल खत्म करने को…

10 hours ago

चुनाव आयोग विवाद: आज रविवार को इंडिया गेट से नागरिक मार्च

SIR विवाद: जंतर-मंतर पर रविवार को फिर 'नागरिक मार्च', प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर…

13 hours ago

CEC के इस्तीफे की मांग, प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव हिरासत में

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: जंतर-मंतर पर मार्च कर रहे प्रशांत भूषण, योगेंद्र…

13 hours ago