बद्दी / सोलन – नप अध्यक्ष की कुर्सी हाथियाने की लगी है होड़- उर्मिला

“नप की पूर्व चेयरमैन उर्मिला गुरमेल चौधरी ने कहा कि नगर परिषद बद्दी में अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर चल रही खींचतान से कांग्रेस नेताओं की सोच जग जाहिर हो गई है। पिछले 18 महीनों से कांग्रेस समर्थित नगर परिषद कोई एक नया काम नहीं करवा पाई है”

बद्दी/सोलन 16 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि कांग्रेस ने केवल कुर्सी की खींचतान में ही निकाल दिए हैं। बद्दी में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछले 18 महीनों में यह चौथा अवसर है।

जब नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी को छीनने के लिए कांग्रेस नेता जोड़-तोड़ में लगे हैं। कांग्रेस नेताओं को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। इनकी लड़ाई केवल कुर्सी हथियाने तक ही सीमित है।

बद्दी शहर में सफाई व्यवस्था की हालत बद से बदतर होती जा रही है। नालियां जाम हैं। शहर के महत्वपूर्ण मार्ग साई मार्ग पर नालियों में नियमित सफाई नहीं है।

नगर परिषद में केवल उसी समय के कार्य अब भी दिखाए जा रहे हैं जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी और नगर परिषद पर भाजपा के नेता काबिज थे। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही केवल कुर्सी हथियाने की लड़ाई लड़ी है।

उर्मिला गुरमेल चौधरी ने कहा कि नप में मौजूदा अध्यक्ष की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। कांग्रेस के कार्यकाल में नप पर कोई भी टिकाऊ अध्यक्ष नहीं बैठ पा रहा है।

यहां सत्ता हथियाने के लिए कांग्रेस में मतभेद चल रहे हैं। मौजूदा अध्यक्ष रातोंरात पहले अपना इस्तीफा दे देते हैं और अगले दिन उपायुक्त के पास जाकर इस्तीफे को वापस ले लेते हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

11 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

17 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

17 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

17 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago