बद्दी – पुलिस की एआई वेब सेल ने पकड़ा 35 किलो चूरापोस्त
“बद्दी पुलिस की एआई वेब सेल ने कार्रवाई करते हुए 35.200 किलोग्राम चुरापोस्त बरामद किया है। सूचना मिलने पर बद्दी पुलिस के एआई वेब सेल ने सोलन के कसौली तहसील के च्योणी गांव के आरोपी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है”
बद्दी 30 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बद्दी पुलिस की एआई वेब सेल ने कार्रवाई करते हुए 35.200 किलोग्राम चुरापोस्त बरामद किया है। सूचना मिलने पर बद्दी पुलिस के एआई वेब सेल ने सोलन के कसौली तहसील के च्योणी गांव के आरोपी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके ट्रक से चूरापोस्त पकड़ा है। पुलिस थाना बद्दी में आरोपी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।











