बद्दी न्यूज़ – विद्यार्थियों को एनडीआरएफ का अर्थ व विषय में विस्तृत जानकारी दी

“राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोधी माजरा में आपदा प्रबंधन के विषय में जानकारी दी गई। उप निरीक्षक मनोज कुमार की अध्यक्षता में आई टीम ने विद्यार्थियों को एनडीआरएफ का अर्थ व विषय में विस्तृत जानकारी दी”

बद्दी/सोलन 06 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

मनोज कुमार ने आपदाओं से पूर्व व इस दौरान कैसी तैयारी करनी है, इसकी जानकारी दी। टीम के सदस्य नरेंद्र ठाकुर ने आज के खानपान से हो रही बीमारियों और हृदय रोगों के बारे में बताया।

हार्ट अटैक के दौरान सीपीआर के माध्यम से पीड़ित व्यक्ति की जान कैसे बचा सकते हैं, इसकी जानकारी दी। पाठशाला के प्रधानाचार्य रमेश कुमार शर्मा ने टीम का आभार जताया।

इस टीम में हेड कांस्टेबल नरेंद्र ठाकुर, कांस्टेबल सोमवीर सिंह, अश्विनी, कैलाश रावत, दीपक आदि मौजूद रहे