“नगर परिषद की ओर से चलाया गए स्वच्छता अभियान का बुधवार को समापन हो गया। नप अध्यक्ष तरसेम चौधरी की अध्यक्षता में बाजार में स्कूली बच्चों के साथ रैली निकाली गई और नप के सफाई कर्मचारियों ने शहर की सफाई की”
बद्दी 03 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
नप बद्दी ने 17 सितंबर से स्वच्छता अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत पूरे बद्दी क्षेत्र को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया।
बुधवार को बद्दी स्कूल के एनएसएस व एससीसी के छात्रों ने ब्रह्माकुमारी आश्रम से लेकर बद्दी के दावत चौक तक जागरूकता रैली निकाली।
इस रैली में नप अध्यक्ष तरसेम चौधरी, उपाध्यक्ष मोहन लाल, वार्ड पार्षद सुरजीत चौधरी, ईश्वरीय ब्रह्मा कुमारी विवि बद्दी की बहन शकुंतला, भाई पार्थ, गणेश लाल के नेतृत्व में ब्रह्मकुमारी विवि के अनुयायियों ने भाग लिया।
नप अध्यक्ष तरसेम लाल चौधरी ने बताया कि सफाई अभियान ब्रह्माकुमारी आश्रम के प्रांगण से शुरू हुआ और दावत चौक कर करीब सफाई कर्मचारियों ने बाजार व सड़क को साफ किया। नप के कार्यकारी अधिकारी आरएस वर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत हर वार्ड में सफाई कराई गई।
यूपी चुनाव 2027: चिराग पासवान ने छेड़ा चुनावी बिगुल, सभी 403 सीटों पर लोजपा (रामविलास)…
वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 में NIFT के छात्रों का जलवा: भारत ने जीते 2 रजत और…
'टीम एग्रीकल्चर' के दम पर दुनिया का फूड बास्केट बनेगा भारत: रबी अभियान-2026 में कृषि…
FCRA रजिस्ट्रेशन के नाम पर रिश्वतखोरी: गृह मंत्रालय के इनपुट पर दिल्ली पुलिस का बड़ा…
एशियन गेम्स 2026: शूटर नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, इंडिविजुअल ट्रैप इवेंट में जीता भारत…
सुल्तानपुर में खौफनाक वारदात: शिक्षक संघ अध्यक्ष और उनकी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या,…