आजमगढ़ – एक लाख रुपये के नकली नोट के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
“आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली पुलिस ने नकली नोटों की तस्करी में संलिप्त तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 100-100 रुपये के कुल 1000 नकली नोट बरामद किए गए। इसकी कुल राशि एक लाख रुपये है”
आजमगढ़ 12 / 11 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट
इसके अतिरिक्त उनके पास से पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद जाली नोट को आरोपी फूलपुर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा के मेले में खपाने की तैयारी में थे। पकड़े गए आरोपियों में एक फूलपुर का और दो लखनऊ जनपद के निवासी हैं।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि सोमवार को फूलपुर कोतवाली प्रभारी शशीचंद चौधरी अपनी टीम के साथ रोडवेज कस्बा फूलपुर के पास मौजूद थे। तभी जरिये मुखबिर खास सूचना पर दुर्वासा गेट सदरपुर बरौली गांव के पास से तीन आरोपी खड़े हैं।
जिसमें लखनऊ जनपद के रहिमाबाद थाना क्षेत्र के भावा खेड़ा गांव निवासी हसमत, लखनऊ जनपद के पारा थाना क्षेत्र के 35 हर्षनगर बुधेश्वर मोहान रोड़ निवासी महेंद्र कुमार यादव व फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सतुवहिया गांव निवासी मोहम्मद नासीर शामिल है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लाख जाली नोट बरामद किया।











