Three people were burnt alive when a diesel tanker caught massive fire after colliding with an electric pole near a sub-station in Jiyanpur, Azamgarh.
बड़ा हादसा: बिजली के पोल से टकराकर डीजल टैंकर में लगी भीषण आग, 3 लोग जिंदा जले”
आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश): द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिला जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
गोरखपुर से डीजल लेकर बिलरियागंज थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप की ओर जा रहा एक टैंकर मालटारी-मिर्जापुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास अचानक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। टैंकर सीधे बिजली के पोल से जा टकराया, जिससे पोल पर लगा ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया।
ट्रांसफार्मर गिरते ही एक जोरदार धमाका हुआ और पलक झपकते ही टैंकर ने विकराल आग पकड़ ली। इस दर्दनाक हादसे में टैंकर सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रांसफार्मर गिरने के बाद टैंकर में आग इतनी भीषण और विकराल थी कि आसपास मौजूद लोग चाहकर भी मदद के लिए टैंकर के पास नहीं जा सके।
आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने पूरे टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग में हड़कंप मच गया।
मौके पर आग बुझाने के लिए छह दमकल गाड़ियों (Fire Brigades) को लगाया गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक टैंकर और उसमें सवार लोग पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुके थे।
इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोगों में से एक की पहचान 26 वर्षीय प्रदीप कुमार के रूप में हुई है।
प्रदीप मेहनगर थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाकी बचे दो युवकों की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे घटनास्थल को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस और प्रशासन हादसे के विस्तृत कारणों की पड़ताल कर रहे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की पूरी पहचान और अन्य तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट के विरोध पर ई-रिक्शा सवार युवक की…
यूपी में मानसून का रिवर्स गियर: 13 जिलों में अति भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट',…
ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शंखनाद: अमित शाह करेंगे उद्घाटन, 85 देशों…
एशियन गेम्स 2026: 5वें दिन भारत ने जीते 5 मेडल, एथलेटिक्स में सीमा ने 16…
स्लीपर बसों में अग्निकांड: मौत के सफर में तब्दील होतीं रात की यात्राएं और सुरक्षा…
'चक्रवात अर्नब' का तांडव: ओडिशा और आंध्र तटों से टकराया तूफान, जनजीवन अस्त-व्यस्त; 22 राज्यों…