आजमगढ़ : पिता ने बेटी और उसके बॉयफ्रेंड को मारी गोली

“उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक शख्स ने अपनी ही बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने कहा कि लालगंज बाईपास पर रेस्टोरेंट में पिता ने बेटी और उसके साथी पर गोली चलाई है। दोनों को अस्पताल भेजा गया, जहां लड़की की मौत हो गई और युवक की हालत नाजुक है”

आजमगढ़ 27 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

मिली जानकारी के मुताबिक, देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाईपास स्थित एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब मसीरपुर निवासी आदित्य सिंह (20) और पकड़ी खुर्द निवासी नाबालिग प्रेमिका के साथ एक रेस्टोरेंट पहुंचे। इस बीच लड़की का पिता नीरज सिंह भी वहां पहुंच गया।

पिता-पुत्री के बीच कहासुनी हुई और अचानक गुस्से में आकर पिता ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर बेटी और उसके प्रेमी पर गोली चला दी। घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया।

एसपी सिटी ने दी ये जानकारी

रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों ने दोनों को तुरंत संयुक्त 100 सैया अस्पताल लालगंज पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई जबकि आदित्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता नीरज सिंह ने ही अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

एसपी सिटी ने बताया कि लड़की की मां रेस्टोरेंट में आकर बात कर रही थी। तभी उसका पिता आया और दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद उसने गोली मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

Santosh SETH

Recent Posts

रेलवे में अवैध वेंडिंग पर लगेगी रोक: QR कोड होगा अनिवार्य

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम : अवैध वेंडिंग रोकने के लिए QR कोड वाले ID…

4 hours ago

यूपी : 2 लाख आउटसोर्सिंग कर्मियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा

यूपी : योगी सरकार का आउटसोर्सिंग कर्मियों को बड़ा तोहफा, ₹8-11 हजार मानदेय बढ़ा; EPF,…

4 hours ago

तेल संकट: चीन जा रहा रूसी टैंकर मुड़ा भारत, मचा हड़कंप

वैश्विक तेल संकट: चीन जा रहा रूसी तेल का टैंकर मुड़ा भारत की ओर, दुनिया…

6 hours ago

जौनपुर / गौराबादशाहपुर: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला

गौराबादशाहपुर: पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, कट्टे की मुठिया से वार कर…

6 hours ago

चैत्र नवरात्र : काशी विश्वनाथ धाम से मां गौरी को भेजा गया श्रृंगार

चैत्र नवरात्र : काशी में कलश स्थापना के साथ आराधना शुरू, विश्वनाथ धाम से मां…

7 hours ago

चैत्र नवरात्र : मां विंध्यवासिनी धाम में भक्तों की भारी भीड़, दर्शन शुरू

चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी धाम में भक्तों का सैलाब, जयकारों से गूंजा…

7 hours ago