Politics

जेल से निकलते ही आज़म ख़ान के तीखे तेवर, बोले- ‘अब चुनाव नहीं, इंक़लाब होगा’

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान जेल से रिहा होने के बाद रामपुर पहुंचे तो उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। घर पहुंचते ही आज़म ख़ान ने अपने बयान से उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कहा, “इस बार चुनाव नहीं होगा, इंक़लाब होगा। बदलाव नहीं होगा, सैलाब होगा।”

‘देश आज़ाद है, लेकिन संविधान कैद है’

आजम ख़ान ने अपनी रिहाई पर खुशी जताते हुए कहा कि संविधान, कानून, लोकतंत्र और न्याय में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए यह खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि देश तो आज़ाद है, लेकिन संविधान कैद है। सभी को मिलकर संविधान की आज़ादी के लिए आवाज उठानी चाहिए।

भाजपा और जांच एजेंसियों पर साधा निशाना

आजम ख़ान ने भाजपा और जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या स्कूल और विश्वविद्यालय बनाने वाला व्यक्ति माफिया हो सकता है? उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं से अपनी साख बनाए रखने की अपील भी की।

2027 के चुनाव पर बढ़ेगी सियासी हलचल

आजम ख़ान ने दावा किया कि आने वाले चुनाव में लड़ाई जाति और धर्म के नाम पर नहीं, बल्कि मुद्दों के आधार पर होगी। उनके इस बयान को 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अब देखना होगा कि जेल से वापसी के बाद आज़म ख़ान का यह आक्रामक सियासी अंदाज यूपी की राजनीति में कितना असर डालता है।

Santosh SETH

Recent Posts

बांग्लादेश हिंसा की आग में घिरा! मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर में आगजनी, 28 जिलों में बम धमाकों से दहशत

ढाका। पड़ोसी देश बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा ने एक बार फिर खतरनाक रूप ले लिया…

14 hours ago

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ‘विपक्ष चुनाव का बहिष्कार नहीं करेगा’; बताई अपनी रणनीति

शिकागो। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिका के दौरे के…

14 hours ago

15 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP में बढ़ेगी ठंड; कोहरे से भी बढ़ेगी परेशानी

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी…

14 hours ago

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पत्नी और बेटे को भी मिली राहत; फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में तीनों की दोषसिद्धि पर रोक

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले…

3 days ago

उत्तराखंड में दो भीषण सड़क हादसे, 12 लोगों की मौत; ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर नदी में गिरी बस, रुद्रप्रयाग में खाई में समाई बोलेरो

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों ने कई परिवारों को गहरे सदमे…

3 days ago

दिल्ली में बड़ा हादसा: ज्वाला नगर में मकान ढहा, बच्ची समेत दो की मौत; मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर…

3 days ago