अयोध्या ट्रैफिक डायवर्जन राम मंदिर

अयोध्या ट्रैफिक डायवर्जन : 19 मार्च को राष्ट्रपति का दौरा

अयोध्या अलर्ट: कल रामलला के दरबार में राष्ट्रपति मुर्मू, दर्शन के समय में बदलाव; यूपी के इन 11 रूटों पर भारी वाहनों का डायवर्जन लागू

अयोध्या: द पॉलिटिक्स अगेन : वरुण यादव की रिपोर्ट

19 मार्च (मंगलवार) से चैत्र नवरात्र और रामनवमी मेले का भव्य शुभारंभ हो रहा है। इस पावन अवसर पर श्रीराम मंदिर में विधि-विधान से ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना की जाएगी।

इस भव्य समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। राष्ट्रपति के दौरे और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए अयोध्या प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए दर्शन के समय और यातायात व्यवस्था (ट्रैफिक डायवर्जन) में बड़े बदलाव किए हैं।

दर्शन के समय में अहम बदलाव: सुबह 6 बजे खुलेगा मंदिर

चैत्र प्रतिपदा और वीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए 19 मार्च को राम मंदिर सुबह 7 बजे के बजाय एक घंटा पहले सुबह 6 बजे ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

  • कब बंद रहेंगे दर्शन? राष्ट्रपति सुबह करीब 11 बजे राम मंदिर परिसर पहुंचेंगी। वीआईपी मूवमेंट के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रामलला के दर्शन आम श्रद्धालुओं के लिए प्रतिबंधित रहेंगे।

  • 20 मार्च से नया शेड्यूल: 20 मार्च से रामलला के दर्शन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक होंगे।

  • सीधा प्रसारण: 19 मार्च को श्रीराम यंत्र की स्थापना और 27 मार्च को रामजन्मोत्सव व ‘सूर्य तिलक’ का सीधा प्रसारण किया जाएगा ताकि देश-दुनिया के श्रद्धालु घर बैठे दर्शन कर सकें।

ट्रैफिक अलर्ट: अयोध्या आने वाले इन भारी वाहनों का बदला रूट

राष्ट्रपति के दौरे और सुरक्षा के मद्देनजर भारी मालवाहक ट्रकों और वाहनों के लिए कड़ा डायवर्जन लागू किया गया है (एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी):

  • सुल्तानपुर/रायबरेली की ओर से: कूरेभार और हलियापुर के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भेजा जाएगा।

  • आजमगढ़/अंबेडकरनगर की ओर से: गोहन्ना मोड़ से दोस्तपुर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर मुड़ेंगे।

  • बाराबंकी की ओर से: भिटरिया रामसनेही घाट से हैदरगढ़ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट होंगे।

  • बस्ती और गोंडा की ओर से: बस्ती से आने वाले लोलपुर से नवाबगंज गोंडा जाएंगे, जबकि गोंडा से आने वाले वाहन नवाबगंज से लकड़मंडी होते हुए बस्ती की दिशा में जाएंगे।

  • गोरखपुर/संतकबीरनगर की ओर से: लिंक एक्सप्रेस-वे और फुटहिया चौकी, कलवारी, टांडा होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट किए जाएंगे।

  • बलरामपुर/बहराइच/श्रावस्ती से लखनऊ की ओर: टिकोरा मोड़ से सिधौली-सीतापुर-लखनऊ मार्ग की ओर भेजे जाएंगे।

  • कानपुर/आगरा एक्सप्रेस-वे से: उन्नाव, मोहनलालगंज होते हुए चांद सराय से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर।

  • सीतापुर/शाहजहांपुर से: आईआईएम रोड दुबग्गा से शहीद पथ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मुड़ेंगे।

एसपी ट्रैफिक एपी सिंह ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले इन डायवर्जन प्लान की जानकारी अवश्य ले लें और वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.