Breaking News

अयोध्या गैंगरेप मामला – लखनऊ के चौराहों पर लगे पोस्टर्स, लड़के हैं गलती हो जाती है

“अयोध्या गैंगरेप मामले पर यूपी की राजनीति गरमाई हुई है। समाजवादी पार्टी के लोगों द्वारा और भाजपा के लोगों द्वारा आए दिन बयान दिए जा रहे हैं। इस बीच लखनऊ की सड़कों पर पोस्टर लगाया गया है, जिसके जरिए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा गया है”

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुए गैंगरेप मामले पर यूपी की सियासत गरमा गई है। आए दिनों सपा और भाजपा के नेताओं द्वारा बयान दिए जा रहे हैं। इस बीच राजधानी लखनऊ के कई चौराहों पर अयोध्या रेप कांड से जुड़े पोस्टर्स देखने को मिले।

दरअसल लखनऊ के 1090 चौराहे पर एक होर्डिंग लगाई गई है। ये पोस्टर्स भाजपा की अवध प्रांत की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्वेता सिंह की तरफ से लगाए गए हैं।

इन पोस्टरों में अयोध्या गैंगरेप के आरोपी मुहई खान का जिक्र है और यूपी पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के एक बयान का जिक्र किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि लड़को से गलतियां हो जाती हैं।

लखनऊ में लगे पोस्टर

भाजपा नेता श्वेता सिंह द्वारा लगाए गए इस होर्डिंग में सपा पर हमला किया गया है। लाल रंगे के होर्डिंग में लिखा गया है, “लड़के हैं गलती हो जाती है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट की बात कर क्या साबित करना चाहते हैं? मुईद है गलती हो जाती है?”

बता दें कि श्वेता सिंह भाजपा की अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। पहले यह समाजवादी पार्टी में थी, लेकिन साल 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ से समाजवादी पार्टी के सिंबल पर टिकट मांग रही थीं, लेकिन टिकट नहीं मिल पाने के कारण वह भाजपा में शामिल हो गईं।

पोस्टर में आरोपी मुईद का जिक्र

बता दें कि पोस्टर में लि्खा गया मुईद, अयोध्या गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी का नाम है। वहीं मुलायम सिंह यादव ने एक बार बयान दिया था कि “लड़के हैं उनसे गलतियां हो जाती है”, इस बयान को पोस्टर पर लिखा गया है।

बता दें कि इस बयान के बाद मुलायम सिंह यादव की खूब आलोचना हुई थी। आयोध्या रेप कांड मामले में पुलिस ने 30 जुलाई को अयोध्या जिले के भदरसा में बेकरी चलाने वाले आरोपी मुईद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को गिरफ्तार किया था।

इसी मामले पर अखिलेश यादव ने डीएनए टेस्ट कराने की मांग की थी, जिसके बाद से भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

Santosh Kumar

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

3 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

3 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

3 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

3 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

3 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

3 days ago