मऊ के चिरैयाकोट में दिनदहाड़े युवक की हत्या के बाद घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस और मौके से बरामद बदमाशों की पल्सर बाइक।
मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर भागे बेखौफ बदमाश”
मऊ: दीपू हिन्दू की रिपोर्ट ” (THE POLITICS AGAIN)
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में सोमवार शाम बदमाशों ने एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना गांव में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने करीब तीन किलोमीटर तक पीछा करने के बाद 25 वर्षीय अवनीश कुमार के माथे में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
इस घटना में अवनीश की बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त गोल्डी भी बाइक पलटने से घायल हो गया।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश घबराहट में अपनी पल्सर बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
रानीपुर थाना क्षेत्र के काझा गांव (लखनऊवा पुरवा) निवासी घायल गोल्डी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बुआ के घर गया था।
सोमवार शाम करीब चार बजे उसका दोस्त अवनीश उसे वापस लाने के लिए वहां पहुंचा था। जब दोनों बाइक से लौट रहे थे, तभी रास्ते में दो बाइकों पर सवार छह युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
जान का खतरा भांपकर दोनों ने अपनी बाइक की रफ्तार काफी तेज कर दी, लेकिन बदमाश लगातार उनके पीछे लगे रहे।
भागते हुए जब अवनीश और गोल्डी सरसेना गांव में कमथरी मार्ग पर पहुंचे, तो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर घेर लिया।
इसी दौरान एक बदमाश ने तमंचा निकालकर अवनीश के माथे पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही अवनीश की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे गोल्डी भी बुरी तरह घायल हो गया।
वारदात के दौरान अफरातफरी में बदमाशों की पल्सर बाइक भी सड़क पर गिर गई। राहगीरों को आता देख और पकड़े जाने के डर से बदमाश अपनी बाइक वहीं छोड़कर पैदल ही भाग निकले।
घटना की सूचना मिलते ही चिरैयाकोट समेत तीन थानों की भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लहूलुहान अवनीश और गोल्डी को जिला अस्पताल पहुंचाया,
जहां चिकित्सकों ने अवनीश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि प्राथमिक जांच में मौके से बरामद पल्सर बाइक से पुलिस को बेहद अहम सुराग मिले हैं।
यह बाइक मृतक के गांव के ही आसपास रहने वाले किसी व्यक्ति की बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है,
जिसमें आरोपी युवक पीछा करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। एसपी ने दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…
जौनपुर: सुरेरी थाने में 2025 बैच के ट्रेनी सिपाही ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में…
ग्रामीण परिवर्तन के जमीनी शिल्पकार: कैसे सामुदायिक कैडर बदल रहे हैं ग्रामीण भारत की तस्वीर"…
पीएम-अजय (PM-AJAY) योजना से बदल रही अनुसूचित जाति समुदायों की तस्वीर, 16 हजार से अधिक…
दिशा 2.0: न्याय विभाग द्वारा आज गोवा में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, 'न्याय प्रबोध' अभियान…
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता, 'मिशन यूपी' के…