Assembly Election 2026: असम, केरल और पुदुचेरी में वोटिंग, PM मोदी की अपील
लोकतंत्र का महापर्व: असम, केरल और पुदुचेरी में मतदान शुरू; PM मोदी ने युवाओं-महिलाओं से की ‘रिकॉर्ड वोटिंग’ की अपील “
नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : श्रीमती शिल्पा की रिपोर्ट
देश के तीन अहम राज्यों- असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज सुबह से ही मतदान प्रक्रिया जारी है।
लोकतंत्र के इस सबसे बड़े उत्सव में जनता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। मतदान शुरू होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों राज्यों के मतदाताओं से घरों से बाहर आकर रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
युवाओं और महिलाओं से खास आह्वान
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर अलग-अलग पोस्ट के जरिए मतदाताओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाई।
पीएम मोदी ने विशेष रूप से पहली बार वोट डाल रहे युवा मतदाताओं और महिलाओं से इस चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा, “वोट डालना नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने का एक बेहद महत्वपूर्ण अवसर है। हर एक वोट देश और राज्य के भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाता है।”
असम, केरल और पुदुचेरी की जनता के नाम PM का संदेश
मतदान प्रक्रिया की शुरुआत पर पीएम मोदी ने तीनों राज्यों की जनता के लिए अलग-अलग संदेश जारी किए:
असम के लिए: प्रधानमंत्री ने असम के लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि राज्य के युवा और महिला मतदाता पूरे उत्साह के साथ चुनाव में भाग लें, ताकि यह सार्वजनिक कर्तव्य का एक ऐतिहासिक उत्सव बन सके।
पुदुचेरी के लिए: पुदुचेरी के मतदाताओं से पीएम ने कहा कि वे रिकॉर्ड संख्या में पोलिंग बूथों पर पहुंचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुदुचेरी के सुनहरे भविष्य को आकार देने में जनता का एक-एक वोट बहुत अहम है।
केरल के लिए: इसी तरह केरल की जनता से भी प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने वोट की ताकत का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया।
चुनाव आयोग ने तीनों राज्यों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हर पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतारें लोकतंत्र के प्रति जनता के विश्वास को दर्शा रही हैं।
परिसीमन पर भड़का दक्षिण: CM स्टालिन ने जलाई बिल की कॉपी, फहराया काला झंडा; बोले-…
महिला आरक्षण और परिसीमन पर लोकसभा में महासंग्राम: बिल पेश करने के पक्ष में 251…
परिसीमन पर महासंग्राम: लोकसभा की सीटें 850 करने की तैयारी, सरकार ने दूर की दक्षिण…
प्रयागराज में बड़ा रेल हादसा: पटरी पर खड़े 5 यात्रियों को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ने रौंदा,…
कर्नाटक दौरा: पीएम मोदी ने मांड्या में किया 'श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर' का भव्य उद्घाटन,…
लखीमपुर खीरी में भड़की भारी हिंसा: अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर उग्र हुई भीड़, पुलिस पर…