असम चुनाव : BJP की 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी
असम चुनाव: BJP ने जारी की 88 उम्मीदवारों की पहली सूची; जालुकबारी से मैदान में CM हिमंता
गुवाहाटी/नई दिल्ली | संतोष सेठ, the politics again
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने असम विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है।
पार्टी ने एक साथ 88 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। बीते बुधवार को नई दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक में इन प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगी थी, जिसके बाद अब इसकी आधिकारिक घोषणा की गई है।
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन समेत कई दिग्गज शामिल थे।
जालुकबारी से CM हिमंता बने उम्मीदवार
इस सूची में सबसे प्रमुख नाम राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा का है, जिन्हें पार्टी ने एक बार फिर जालुकबारी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।
इसके अलावा कई प्रमुख नेताओं और मंत्रियों को भी टिकट दिया गया है। प्रमुख उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:
प्रमुख उम्मीदवार और उनकी सीटें:
-
जालुकबारी: डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा
-
भवानीपुर-सोरभोग: रंजीत कुमार दास
-
नलबाड़ी: जयंत मल्ल बरुआ
-
तिहू: चंद्रमोहन पाटोवारी
-
तामुलपुर: बिस्वजीत देइमारी
-
जागीरोड: पीयूष हाजरिका
-
नौगांव-बतद्रबा: रूपक सरमा
-
होजाई: शिलादित्य देव
-
बिहपुरिया: भूपेन कुमार बोरा
-
धेमाजी: डॉ. रनोज पेगु
-
डुम डुमा: रूपेश गोवाला
-
डिब्रूगढ़: प्रशांत फुकन
-
दुलियाजान: रामेश्वर तेली
-
जोरहाट: हितेंद्र नाथ गोस्वामी
-
मरियानी: रूपज्योति कुर्मी
-
गोलाघाट: अजंता नेओग
-
सिलचर: डॉ. राजदीप रॉय
अन्य प्रमुख सीटों पर भी उतारे कद्दावर नेता:
पार्टी ने गोलकगंज से अश्विनी राय सरकार, धुबरी से उत्तम प्रसाद, बिजनी से अरूप कुमार डे, दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई, कमलपुर से दिगंत कलिता, बोको-चायगांव से राजू मेच, बरखेत्री से नारायण डेका, गोरेस्वर से विक्टर कुमार दास, टांगला से बिकन चंद्र डेका, सिपाझार से डॉ. परमानंद राजबंशी और लामडिंग से सिबू मिश्रा को भी टिकट दिया है।
इसके अलावा लखीमपुर से मानब डेका, मार्घेरिटा से भास्कर शर्मा, चबुआ-लाहोवाल से बिनोद हाजरिका, नाजिरा से मयूर बरगोहांई, माजुली से भुबन गाम और डेरगांव से मृदुल कुमार दत्ता को भी कैंडिडेट घोषित किया है।
बीजेपी की इस पहली और जंबो लिस्ट के जारी होने के बाद राज्य में चुनावी सरगर्मियां और तेज हो गई हैं।










