CRPF camp in Nagaon Assam where an ASI shot dead two colleagues before committing suicide.

असम: CRPF जवान ने 2 साथियों की हत्या कर की खुदकुशी

असम में खूनी खेल: CRPF के ASI ने 2 साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी उड़ाया”

नागांव (असम): द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट

असम के नागांव जिले से मंगलवार सुबह एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है। यहां स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक कैंप में एक अधिकारी ने अपने ही साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

इस घटना में दो जवानों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी CRPF अफसर ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस गोलीकांड के बाद पूरे कैंप में हड़कंप मच गया है।

सुबह 7 बजे मुख्य गेट पर हुई फायरिंग

नागांव की डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP-HQ) परिमिता सरकार ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह खौफनाक घटना सुबह करीब 7 बजे कटिमारी स्थित 34 बटालियन CRPF कैंप में हुई।

  • घटना के वक्त मुख्य गेट पर ASI/GD (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर) बल्लानी प्रेमाबारम ड्यूटी पर तैनात थे।

  • अचानक किसी बात को लेकर उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से अपने साथियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

दो जवानों की मौके पर मौत, एक घायल

डीएसपी के मुताबिक, आरोपी एएसआई बल्लानी प्रेमाबारम की फायरिंग में दो जवानों— हेड कांस्टेबल (HV/GD) विष्णु प्रसाद बघेल और सब इंस्पेक्टर (SI/GD) रामनवल सिंह यादव को गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, एक अन्य जवान ASI/Mane गोविंद श्रीपुल इस हमले में घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

अपने साथियों को मारने के बाद ASI प्रेमाबारम ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

वजह साफ नहीं, हाई लेवल जांच के आदेश

मृतक एएसआई ने आखिर इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया और अपने ही साथियों को मौत के घाट क्यों उतारा, इसकी वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।

क्या जवानों के बीच कोई आपसी विवाद था या आरोपी मानसिक तनाव से गुजर रहा था, पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी इन सभी एंगल्स पर जांच कर रहे हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और CRPF के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं और घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (जांच) के आदेश दे दिए गए हैं।

फिलहाल, एहतियात के तौर पर कैंप की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और सभी जवानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।