“संस्कृति निदेशालय उत्तर प्रदेश बेगम अख्तर पुरस्कार वर्ष 2024-25 हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है जिसमें पुरस्कार राशि रु0 5.00 लाख है। उक्त पुरस्कार हेतु पात्रता :- कलाकार उ0प्र0 का मूल निवासी अथवा उसकी कर्मभूमि उत्तर प्रदेश होना चाहिए”
जौनपुर 03 / 12 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
कलाकार की आयु 40 वर्ष से कम नही होनी चाहिए। इसके लिए अर्हताएं :- कलाकार को अपनी प्रतिभा की दीर्घ साधना एवं श्रेष्ठ उपलब्धि को भरसक निर्विवाद मानदण्डों के आधार पर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होनी चाहिए। यह पुरस्कार कलाकार के गायन के क्षेत्र में सम्पूर्ण उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किया जायेगा न कि किसी एक विशिष्ट संरचना के लिए।
’’बेगम अख्तर पुरस्कार’’ का उद्देश्य दादरा, ठुमरी एवं गजल के क्षेत्र में विशेष प्रतिभावान विशिष्ट गायक को, जिसने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्ट आयाम स्थापित किया हो तथा राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया हो, को सम्मानित करना है।
पुरस्कार सम्बन्धी नियमावली एवं निर्धारित प्रारुप आवेदन पत्र संस्कृति विभाग, उ0प्र0 की वेबसाइट http://upculture.up.nic.in पर देखा जा सकता है। उपरोक्त आवेदन पत्र निर्धारित प्रारुप पर 25 नवम्बर से 25 दिसम्बर 2024 तक सायं 05.00 बजे तक निदेशक, संस्कृति निदेशालय उ0प्र0 जवाहर भवन, नवम् तल लखनऊ-226001 के कार्यालय में जमा किये जा सकते है।
जौनपुर में डेंगू-मलेरिया पर प्रहार की तैयारी: 1 अक्टूबर से चलेगा संचारी रोग व दस्तक…
शाहजहांपुर का खौफनाक मामला: जलती चिता पर मीट पकाते 3 शराबी गिरफ्तार, तंत्र-मंत्र की बात…
दिल्ली में 'पीएम सूर्यघर पोर्टल' लॉन्च: 3 किलोवाट तक सोलर पैनल मुफ्त, 2.3 लाख घरों…
आयकरदाताओं के लिए बड़ी राहत: CBDT ने बदला नियम, टैक्स बकाया होने पर अब नहीं…
आजमगढ़: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर रब्बानी सियरहा अंडरपास से…
यूपी चुनाव 2027: बसपा ने सुल्तानपुर से इम्तियाज भुट्टो को बनाया प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष ने…