“भिवानी जिले के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र गुजरों की ढाणी निवासी 35 वर्षीय प्रवीण की रेवाड़ी के गांव जुड़ी निवासी रवीना (32) से शादी हुई थी। प्रवीण का छह साल का बेटा मुकुल है। प्रवीण की हत्या के बाद मुकुल के सिर से पिता का साया उठ गया”
भिवानी : मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसी आए दिन वारदात सामने आ रही हैं। नया मामला हरियाणा के भिवानी से सामने आया है। यूट्यूबर सुरेश और रवीना ने मिलकर प्रवीण का गला घोंटकर दिन में ही हत्या कर दी थी, लेकिन शव को ठिकाने लगाने के लिए रात होने और सबके सो जाने का इंतजार किया।
पुलिस रिमांड के दौरान हिसार जिले के प्रेमनगर निवासी यूट्यूबर सुरेश ने बताया कि प्रवीण ने रवीना के साथ उसे आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद प्रवीण झगड़ने लगा तो रवीना के साथ मिलकर बेड पर ही चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस रिमांड के दौरान यूट्यूबर सुरेश ने पुलिस को बताया कि रवीना के साथ इंस्टाग्राम पर उसकी जान पहचान हुई और फिर वे साथ में शॉर्ट वीडियो बनाने लगे। करीब डेढ़ साल से रवीना उसके संपर्क में थी, जिसकी भनक उसके पति को लग चुकी थी। हत्या के दिन रवीना के घर पर ही प्रवीण ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद उसकी हत्या की गई।
प्रवीण की हत्या के बाद दिनभर रवीना नॉर्मल रही और शाम को भी जब परिजनों ने उससे प्रवीण के बारे में पूछा तो उसने पता नहीं होने का नाटक किया। देर रात करीब ढाई बजे जब सब सो गए तो बाइक पर रवीना और सुरेश ने बीच में शव रखकर करीब छह किलोमीटर दूर दिनोद रोड ड्रेन में ले जाकर ठिकाने लगा दिया।
एक ही दिन मनाई जाएगी महानवमी और विजयादशमी; 20 अक्तूबर को होगा रावण दहन, जानें…
दशहरा 2026: 20 या 21 अक्तूबर? दूर करें कन्फ्यूजन, जानें विजयदशमी की सही तारीख और…
कोलकाता: चोर बागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 25 घायल; CM शुभेंदु अधिकारी ने…
'अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना' से संवरा आदित्य और खुशी का जीवन, जातिगत दीवारें तोड़ पेश…
एक नई शुरुआत: पुनर्वास और दृढ़ संकल्प से राजेश ने पाई 23 साल पुरानी शराब…
रक्षा मंत्रालय का ऐतिहासिक कदम: वायुसेना और नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 4,106 करोड़…