अमरोहा – शिक्षक ने कक्षा 9 की दो छात्राओं से किया शादी का प्रपोज, मचा हंगामा

“अमरोहा के मंडी धनौरा इलाके के एक इंटर कॉलेज में दूसरे समुदाय के शिक्षक ने कक्षा नौ की दो छात्राओं से प्रेम का इजहार कर दिया। छात्रा की शिकायत पर बुधवार को कॉलेज पहुंचे परिजनों और बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया”
अमरोहा 21 / 11 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने भाग रहे शिक्षक को दौड़कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लिया है। देर शाम पुलिस ने शिक्षक सहिद के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उधर, देरशाम तक पीड़िता के परिजन और कार्यकर्ता आरोपी पर कार्रवाई की मांग पर थाने में जुटे रहे। मंडी धनौरा क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में संभल जिले के एचोंड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के नंदपुर बीटा गांव निवासी सहिद गणित पढ़ाता है।
वह कक्षा नौ का क्लास टीचर भी है। आयोग से चयनित इस शिक्षक पर कक्षा नौ की एक छात्रा ने आरोप लगाया। कहा, 15 दिन पहले शिक्षक ने उससे प्रेम का इजहार किया। छात्रा ने घर जाकर अपनी मां को इसकी जानकारी दी।
इस पर छात्रा की मां ने कॉलेज में पहुंचकर उप प्रधानाचार्य से शिक्षक की शिकायत की। लेकिन, परिजनों ने मामले में कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
आरोप है कि आठ दिन पहले शिक्षक ने फिर छात्रा से शादी करने और उसके पढ़ाई का खर्च उठाने की बात कही। इतना ही नहीं आरोपी शिक्षक ने एक और छात्रा से भी प्रेम का इजहार किया था।
छात्रा ने पिता से शिक्षक की शिकायत की तो वह बुधवार को परिजन और बेटी के साथ कॉलेज पहुंचे और प्रधानाचार्य से शिक्षक की शिकायत की। मामले में आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई न होने पर लोगों आक्रोशित हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद और विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य कक्ष के बाहर जमकर हंगामा किया और आरोपी शिक्षक को बुलाने की मांग की। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस के साथ कॉलेज पहुंचे। उधर, आक्रोशित कार्यकर्ताओं को देखकर आरोपी शिक्षक कॉलेज में छिप गया।
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने शिक्षक को कॉलेज में तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। प्रधानाचार्य ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि शिक्षक को छुट्टी के बाद कार्यालय में बुलाया जाएगा।
उधर, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कॉलेज की छुट्टी कर दी गई। छुट्टी के बाद भी शिक्षक के नहीं आने पर कार्यकर्ताओं और छात्राओं के परिजनों का गुस्सा भड़क गया। उनकी प्रधानाचार्य और स्टाफ से जमकर नोकझोंक हुई।
शिक्षक के नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं ने कॉलेज का अंदर से ताला लगा दिया और चेतावनी दी कि जब तक शिक्षक नहीं मिलेगा, कोई भी शिक्षक घर नहीं जाएगा।
कुछ देर बाद आरोपी शिक्षक कॉलेज की बिल्डिंग से कूदकर भागने लगा तो कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया। वहीं, पुलिस ने शिक्षक को कार्यकर्ताओं से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए हालात संभाल लिए। मामले को लेकर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता व छात्राओं के परिजन आक्रोशित थे। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लिया और पहले ही अपनी गाड़ी कॉलेज में ले जाकर खड़ी कर दी। जैसे ही आरोपी शिक्षक को लोगों ने पकड़ा, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और गाड़ी में बैठाकर थाने ले आई।
कॉलेज का स्टाफ एक ओर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं का आक्रोश झेल रहा था तो दूसरी ओर उसे छात्रों के उग्र होने का खतरा सता रहा था। कॉलेज में करीब दो हजार छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। बड़ी संख्या में छात्राएं घटना के समय कॉलेज में मौजूद थीं।
छात्र भी अपने कक्षाओं से बाहर का नजारा देख रहे थे। प्रधानाचार्य ने गंभीरता देखते हुए कॉलेज की छुट्टी कर दी। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में विद्यार्थियों को कॉलेज से बाहर निकाला।
पंद्रह दिन पहले छात्रा ने घर मां को शिक्षक के प्रेम का इजहार करने जानकारी दी। बेटी और मां ने पहले तो पिता को इसकी जानकारी नहीं दी। वहीं, शिक्षक ने दोबारा छात्रा से शादी करने की बात कही तो उसने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने कॉलेज पहुंचकर प्रधानाचार्य से शिक्षक की शिकायत की।
Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

19 hours ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

19 hours ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

19 hours ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

1 day ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

1 day ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

1 day ago