हरियाणा चुनाव तक सीमा के साथ लगते सभी शराब के ठेके रहेंगे बंद

“जिला उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि हरियाणा के चुनाव के मध्य नजर सीमा के साथ लगते शराब के ठेके बंद कर दिए गए हैं। यहां पर पुलिस गश्त को बढ़ा दिया गया है। बाहर से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है”

नालागढ़ 04 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

उपायुक्त ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा में चुनाव है और जिले की सीमा पर कई जगह शराब के ठेके हैं। इन ठेकों को मतदान तक बंद कर दिया गया है।

उन्होंने एसपी इल्मा अफरोज को सीमा पर चौकसी बढ़ाने को कहा और बाहर से आने वाले वाहनों के जांच करने के आदेश दिए गए हैं।

उपायुक्त ने कहा कि फोरलेन का कार्य बरसात के चलते रुका हुआ है। उन्होंने एनएचएआई के साथ बैठक कर इसे तेज करने को कहा है। वर्तमान में पैचवर्क शुरू हो गया है।

फोरलेन के बीच में आने वाले कुछ स्ट्रक्चर का मूल्यांकन किया जा रहा है। अभी 43 करोड़ रुपये मुआवजा राशि आई थी जिसे किसानों को दे दिया गया है। इससे पहले उपायुक्त ने कई पुलिस नाकों का निरीक्षण भी किया।

उधर, एसपी इल्मा अफरोज ने बताया कि उपायुक्त ने बद्दी पुलिस की ओर से 60 किलो चूरा पोस्त पकड़ने वाली टीम को सम्मानित करने का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि बद्दी पुलिस काफी अच्छा कार्य कर रही है और प्रशासन अच्छा कार्य करने वाली टीम को सम्मानित करेगा। उन्होंने बताया कि बीबीएन के साथ लगती हरियाणा राज्य की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

आने-जाने वाले वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी से भी इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।