लेबनान तुरंत छोड़ दें सभी भारतीय, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

“लेबनान में पहले से मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को दृढ़ता से सलाह दी जाती है कि वो लेबनान छोड़ दें। जो लोग किसी कारण से रुके हुए हैं उन्हें अत्यंत सावधानी बरतने, अपनी गतिविधियों को रोकने और बेरूत में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है”

नई दिल्ली 27 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इजरायल और लेबनान के बीच लड़ाई अब भीषण रूप लेती जा रही है। इससे मीडिल ईस्ट में तनाव तेजी से बढ़ रहा है। इससे लेकर बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने लेबनान में भारतीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी। उन्हें तत्काल देश छोड़ने की सलाह दी है।

बेरूत में भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक लेबनान की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है।

लेबनान में पहले से मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को दृढ़ता से सलाह दी जाती है कि वो लेबनान छोड़ दें। जो लोग किसी कारण से रुके हुए हैं उन्हें अत्यंत सावधानी बरतने, अपनी गतिविधियों को रोकने और बेरूत में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।

आपको बता दें कि हमास और इजरायल के बीच जंग को लगभग एक साल बीत चुके हैं। इजरायल अब हिजबुल्ला को खुलकर टारगेट कर रहा है। पिछले हफ्ते पेजर अटैक से शुरू हुआ हमला अब हवाई हमलों पर आ गया है। 

इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्ला के 1600 टारगेट को निशाना बनाया है और इन्हें नेस्तानाबूत कर दिया गया है। रात भर लेबनान में बम गिराए गए। हमलों में अब तक 492 मौतें होने की खबर है।

इजरायल ने चेतावनी भी दी है कि हिजबुल्ला के खिलाफ तेजी से हमले किए जाएंगे। ब्रिटेन ने अमेरिका और अन्य यूरोपीय देशों के साथ लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्ला और इजराइल के बीच तुरंत युद्धविराम का आह्वान किया है और चेताया है कि क्षेत्र में इस समय संघर्ष के पूर्ण युद्ध की तरफ बढ़ने का खतरा है।

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान एक बयान में ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी ने इजराइल पर पिछले 11 महीनों में हिजबुल्ला के हमलों की निंदा की और दोहराया कि इन हमलों को उचित नहीं ठहराया जा सकता जिसके कारण लेबनान और इजराइल के आम लोगों का जीवन बदहाल हो गया है। 

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

6 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

6 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

6 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

6 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

6 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

6 days ago