India AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, आकाश अंबानी ने दिखाया Jio AI का विजन
“राजधानी दिल्ली का भारत मंडपम एक बार फिर वैश्विक कूटनीति और तकनीकी क्रांति का गवाह बना है”
नई दिल्ली: THE POLITICS AGAIN : शिल्पा की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल (16 फरवरी) भव्य समारोह में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ (India AI Impact Expo 2026) का उद्घाटन किया।
16 से 20 फरवरी तक चलने वाला यह आयोजन कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के इतिहास में एक मील का पत्थर माना जा रहा है।
इस समिट में दुनिया भर के 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष, 60 मंत्री और 500 ग्लोबल एआई लीडर्स शामिल हुए हैं, जो यह साबित करता है कि भारत अब ग्लोबल एआई हब बन चुका है।
उद्घाटन के दौरान सबसे बड़ा आकर्षण ‘जियो एआई पवेलियन’ (Jio AI Pavilion) रहा। रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्यक्तिगत रूप से जियो के एआई-आधारित सोल्यूशंस का डेमो दिया।
क्या दिखाया गया? आकाश अंबानी ने स्वास्थ्य सेवा (Healthcare), शिक्षा (Education), संस्कृति और स्मार्ट होम सॉल्यूशंस में एआई के क्रांतिकारी बदलावों का प्रदर्शन किया।
विजन: जियो का लक्ष्य एआई को केवल कॉर्पोरेट तक सीमित न रखकर इसे आम आदमी के घर तक पहुँचाना है।
यह शिखर सम्मेलन तीन मूलभूत स्तंभों यानी ‘सूत्रों’ (Sutras) पर आधारित है:
लोग (People)
ग्रह (Planet)
प्रगति (Prosperity/Progress)
70,000 वर्ग मीटर में फैले इस एक्सपो में 10 अलग-अलग एरेना बनाए गए हैं, जहां 30 देशों के 300 से अधिक प्रदर्शक अपनी तकनीक का लोहा मनवा रहे हैं।
इसका उद्देश्य एआई को केवल चर्चा का विषय न रखकर, इसे मापने योग्य (Measurable) सामाजिक और आर्थिक परिणामों में बदलना है।
समिट में केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों, स्टार्टअप्स और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों का जमावड़ा लगा है।
यह आयोजन एआई तैनाती (Deployment), नीतिगत सामंजस्य और स्किल डेवलपमेंट पर जोर दे रहा है, ताकि भारत एआई-आधारित औद्योगिक विकास के लिए पूरी तरह तैयार हो सके।
राहुल गांधी नागरिकता विवाद : हाईकोर्ट में पेश हुए गृह मंत्रालय के गोपनीय दस्तावेज, जज…
मध्य पूर्व युद्ध का नया और खतरनाक चरण : ईरान का रियाद पर मिसाइल हमला,…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित किया 'श्री राम यंत्र', निर्माण…
जौनपुर : DM डॉ. दिनेश चंद्र का सख्त रुख, संचारी रोग बैठक से नदारद अधिकारियों…
पंचायत चुनाव 2026 : ई-बीएलओ एप से मतदाता सूची पुनरीक्षण में जौनपुर को यूपी में…
'नव निर्माण के नौ वर्ष': कलेक्ट्रेट में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन, युवा उद्यमी योजना में…