आगरा – साइबर क्रिमिनल्स को आगरा से भेजे जा रहे थे सिम, चार गिरफ्तार  

“आगरा में डिजिटल अरेस्ट से हुई मौत के बाद पुलिस द्वारा लगातार साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीते दिनों साइबर गैंग के एक गिरोह के सरगना सहित चार शातिरों को गिरफ्तार करने के बाद बीती रात डिजिटल अरेस्ट मामले में एसटीएफ को एक और बड़ी सफलता मिली है”
 
आगरा 19 / 10 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 
 
आगरा एसटीएफ इकाई ने थाना न्यू आगरा क्षेत्र के केंद्रीय हिंदी संस्थान के पास से कार सवार साइबर गैंग के एक ऐसे सदस्य को गिरफ्तार किया है जो डिजिटल अरेस्ट गैंग के सदस्यों को आगरा से सिम सप्लाई करता था, जबकि दूसरा सदस्य भागने में सफल रहा।
 
पकड़े गए आरोपी का नाम शाहरुख है जो अछनेरा का रहने वाला है। पुलिस ने शाहरुख़ के पास से एक कार, मोबाइल, 10 एक्टिवेट सिम और 14 खातों के एटीएम बरामद किये हैं।
 
बताया जा रहा है कि दिल्ली और मेवात में सक्रिय साइबर ठगों को आगरा से सिम बेचे जाने की जानकारी एसटीएफ को मिली जिसके बाद एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.